फिल्मी चक्कर

राजपाल यादव ने नाम के साथ पिता का नाम नौरंग जोड़ लिया- राजपाल नौरंग यादव

राजपाल यादव ने अपना नाम बदल लिया है. 50 साल की उम्र में सिनेमा में इतना नाम कमाने के बाद आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया.

राजपाल यादव को बॉलीवुड में 22 साल हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है. साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से राजपाल यादव ने फिल्मों में एन्ट्री की. इसके बाद तो उन्होंने ‘हंगामा’, ‘चुप-चुप के’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘ढोल’, ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी फिल्मों में सह-कलाकार की भूमिका अदा की. इसके अलावा ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’, ‘लेडीज टेलर’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों में लीड रोल किए.

राजपाल यादव ने मार्च में अपने 50वें जन्मदिन पर नाम बदलने का फैसला किया. उन्होंने अपने नाम के साथ पिता का नाम नौरंग जोड़ लिया है. अब उनका नाम राजपाल नौरंग यादव है. एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं 1997 में मुंबई आया, तो मेरे नाम के साथ पिता का नाम जोड़ा गया था, ये राज्य का नियम था. ये नाम पासपोर्ट पर भी है’. राजपाल ने कहा कि अपने 50वें बर्थडे पर पिता के नाम को जोड़ने का फैसला किया. अब ये नाम फिल्मों में भी नजर आएगा.

उनके नाम बदलने की एक वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फादर ऑन सेल’ भी है. जिसकी कहानी इससे ही मिलती जुलती है. राजपाल ने कहा कि जबसे उन्होंने नाम बदला है तबसे उनके पिता का नाम इतनी बार लिया गया जितनी बार पहले कभी नहीं लिया गया होगा.

फादर ऑन सेल के अलावा राजपाल यादव और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वो जल्द ही ‘हंगामा-2’, ‘हैली चार्ली’ और ‘भूल भुलैया 2’ में भी दिखाई देंगे.  

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − three =