उत्तर प्रदेश

मीटर बदलने पर हुआ विवाद: बिजली विभाग की टीम पर हमला

अलीगढ़ में चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। टीम ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं हमलावरों ने एसडीओ और जेई के साथ मारपीट भी की। इस मामले में शिकायत पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना थाना खैर के मोहल्ला उपाध्याय की है।

बताया जा रहा है कि खैर कस्बे में बिजली विभाग की टीम सर्राफा व्यापारी राजकुमार के घर चेकिंग करने गई थी। सूचना मिली थी कि सर्राफा व्यापारी राजकुमार वर्मा के घर में तीन एसी चलने के बावजूद बल्ब की खपत होने का बिल आ रहा है। बिजली टीम ने गड़बड़ी बताते हुए जांच के लिए मीटर ले जाने की बात कही।

एसडीओ खैर अरविंद कुमार ने बताया कि टीम ने नया मीटर लगा दिया। आरोप है कि तभी राजकुमार के बेटा विमल अपने तीन-चार साथियों के साथ आ गया। और बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया और जातिसूचक शब्दों के साथ जेई अशोक कुमार का मोबाइल फोन और गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली।

वहीं राजकुमार ने वहां खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर टीम पर फेंकते हुए आग लगाने का प्रयास किया। बिजली विभाग की टीम ने किसी तरीके से भागकर जान बचाई। वहीं बिजली विभाग की टीम हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना खैर पहुंचे। वहीं घायल बिजली कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया।

खैर के थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने राजकुमार वर्मा, विमल, कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास का आरोप लगाया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =