उत्तर प्रदेश

Aligarh News: स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस ने तीन वाहन रौंदे

Aligarh थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित जीवनगढ़ पुलिया के पास 8 दिसंबर को स्टेयरिंग फेल होने के कारण एक अनियंत्रित निजी बस ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार हो गया।

जीवनगढ़ के पास गलत दिशा में जा रही बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में बस की स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आई है। चालक बस पर नियंत्रण पाने के लिए उसे गलत दिशा में ले गया। जिससे हादसा हुआ है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। -सुभाष कठेरिया, इंस्पेक्टर क्वार्सी

 शाहनवाज अपनी पुत्री आयशा और तरुवा के साथ बाइक से क्वार्सी जा रहा था। जीवनगढ़ पुलिया के पास क्वार्सी की ओर से गलत दिशा में आ रही अनियंत्रित निजी बस ने उन्हें रौंद दिया। इसके अलावा बस ने दो अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में शहनबाज, बेटी आयशा, तरूवा व सचिन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शाहनवाज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर और बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =