उत्तर प्रदेश

Aligarh: सेवानिवृत्त फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, टप्पल थाना में मुकदमा दर्ज

Aligarh: टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक नाबालिग से सेवानिवृत्त फौजी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने माता पिता को बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ टप्पल थाना में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ खैर ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा 5 मार्च को घर पर अकेली थी। पिता काम पर गए थे और माता शादी में बाहर गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके घर वालों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

डरी सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो पिता ने दवा दिला दी। 9 मार्च को शादी से घर लौटी मां को बेटी ने पूरी घटना बताई। पिता ने बेटी को एसएसपी ऑफिस ले जाकर क्षेत्र के गांव मांदक निवासी आरोपी मनजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद टप्पल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506, 452 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पांच बेटियों में सबसे बड़ी है। वहीं आरोपी दो बच्चों का पिता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =