Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण

मुजफ्फरनगर। उप्र दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, तहसील सदर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आज सम्पन्न हो गया। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी सुरेश कपूर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए

जिसमें अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव किशोरीलाल, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन निर्वाचित हुए। तहसील सदर के सामने स्थित मधुबन रेस्टोरेंट में आज शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल संगठन मंत्री सवित कुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी व चुनाव अधिकारी सुरेश कपूर उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करायी गयी।

इस अवसर पर संरक्षक सुरेश कपूर, प्रमोद चौधरी, ऋषि कुमार, अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा व अशोक माहेश्वरी, सचिव किशोरीलाल, सहसचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन वर्मा, ऑडिटर अरविंद गोयल, संगठन मंत्री डा. मोहनलाल बंसल, संयोजक सतीश शर्मा, प्रचार मंत्री राकेश मित्तल, वरिष्ठ सदस्य सय्यद हसन, अकबर जैदी, आनंद कुमार गर्ग, शेर अली, रामकुमार गंगानिया, समोद गुप्ता, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =