Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा छबील लगाकर शर्बत पिलाया

मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा भयंकर गर्मी मे जनसामान्य को राहत दिलाने के लिए गांव काजीखेडा मे शामली रोड अड्डे पर छबील लगाकर शर्बत पिलाया गया।संगठन के सदस्यो ने सडक पर आनेजाने वाले लोगो को रोककर शर्बत पिलाया।

जो लोग कार, मोटरसाईकिल, स्कूटर, ट्रेक्टर, बसो से जा रहे थे संगठन के सदस्यो ने हाथजोड कर उन्हे रोककर शर्बत पिलाया। राहगीरों ने कहा भयंकर गर्मी के मौसम मे छबील का आयोजन कर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने बहुत ही पुण्य का कार्य किया है।निश्चित रूप से छबील लगाने वाले लोगों पुण्य प्राप्त होगा।

संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम, संगठन के नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सचिन शर्मा,ने इस अवसर पर उपस्थित ग्राम काजीखेडा व जाग्गाहेडी के लोगो से कहा कि उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन के लिए पिछले तीन वर्षा से लोगो को जागरूक कर रहा है।

आठ करोड लोगो के विकास के लिए अलग राज्य की मुहीम मे सभी का सहयोग जरूरी है। आप सभी के सहयोग से ही हम अपने मकसद मे कामयाब हो सकते है।इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी लगभग ८०० किमी दूर होने की वजह से संसार का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिल रहा है।प्रदेश मे जंहा ३०मेडीकल कालेज मे से मात्र तीन मेडीकल कालेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।

अभी तीन दिन पहले सरकार ने आठ नये मेडिकल कालेज उत्तर प्रदेश मे खोलने की घोषणा की है लेकिन सभी पूर्वी उत्तर प्रदेश मे बनेगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ सरकार भेदभाव पूर्ण व्यहवहार हमेशा से करती रही है।

अलग राज्य पश्चिमांचल के गठन से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो का विकास हो सकता है।७२प्रतिशत रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मात्र १८प्रतिशत धनराशि विकास कार्या के लिए मिलती है।स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार हमेशा से किया जाता रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =