Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए नियमित रूप से योग कक्षा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में एडवांश योग कक्षा में शुद्धि क्रियाएँ योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य के सानिध्य में योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने कराई।
ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में किशोर बालक एवं बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए नियमित रूप से एडवांश योग कक्षा का आयोजन प्रशिक्षित योग शिक्षक एवं उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन का स्टेट रैफरी अंकुर मान द्वारा किया जा रहा है ।

इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर से तीन प्रतिभागियो ने मैरिट में स्थान प्राप्त करके जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है ।

किशोर बालक /बालिकाओं को अंकुर मान के द्वारा बेकबैंडिग,ट्वीस्टिंग,स्ट्रेचिंग फोरवर्ड बैंडिग हैंड बैलेंसिंग व पावर योगा आदि बहुत ही सरलता से सिखाया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज शुद्धि क्रियाएँ कराई गई ।

शुद्धि क्रियाओं में कुंजल क्रिया, रबर नेति व जल नेति क्रिया कराई गई ।शुद्धि क्रिया करने वाले बालकों एवं साधिकाओं में मुख्य रूप से वंश मलिक, आदित्य शर्मा, अनुज ठाकुर, अनिमेष, विदुषि,आयुषि ,ज्योति आदि ने भाग लिया ।

इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाएँ हमारे शरीर से विजातीय तत्वों का शोधन करती हैं ।जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है ।साइनस के रोग को दूर करने में नेति क्रिया का अत्यधिक महत्व है ।नाक की हड्डी का बढ़ना, नाक का मांस बढ़ना आदि का रामबाण इलाज नेति क्रिया ही है । आंख, कान ,नाक व गला सम्बन्धित सभी रोगों के निदान के लिए शुद्धि क्रियाएँ बहुत उपयोगी है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 20 =