थाना सिविल लाईन पुलिस को बडी सफलता-दो शातिर ठग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एटीएम बदलकर ठगी करने वाले ठगों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस को एक बडी सफलता मिली
जिसमे दिनांक 12 जुलाई की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दो शातिर ठग राजीव कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी बेहडा सादात थाना ककरौली जिला मु०नगर, कल्याण कश्यप पुत्र जसवीर निवासी ग्राम कुआखेडा थाना ननौता सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है
जो भोले भाले जनता के व्यक्तियों को एटीएम के अन्दर झाँसा देकर, उनके एटीएम कार्ड बदलकर व एटीएम कार्ड को स्कीमर डिवाइस के माध्यम से डाटा चोरी कर, नया एटीएम व नया पिन जेनरेट कर पैसे निकालने का अपराध करते थे , उनको मेरठ रोड स्थित स्क्चढ्ढ ्रञ्जरू के सामने से गिरफ्तार किया गया, जिनके दो साथी मौके से फरार हो गये
पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से एक लेपटाप , एक स्कीमर डिवाइस, एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार स्विफ्ट डिजायर व विभिन्न बैको के ९७ ्रञ्जरू कार्ड व ०३ बलेंक एटीएम कार्ड व दो अदद तमचे ३१५ बोर व ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व १५६७० रु० नकद बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजीव कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी बेहडा सादात थाना ककरौली जिला मु०नगर, कल्याण कश्यप पुत्र जसवीर निवासी ग्राम कुआखेडा थाना ननौता सहारनपुर फरार अभियुक्त-कन्नू उर्फ सुधीर पुत्र प्रमोद निवासी गलीश रोड पुजापुरम थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर , विन्नू उर्फ विनोद पुत्र छोटाराम निवासी चन्दापुरा थाना बढगांव जिला सहारनपुर बरामदगी-एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर, विभिन्न बैको के ९७ एटीएम कार्ड व ०३ बलेंक एटीएम कार्ड, दो अदद तमचे ३१५ बोर, ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, १५६७० रु० नकद एक लेपटाप कम्पनी रंग काला एक काले रंग की डाटा केवेल तथा डाटा केवेल मे लगी एक डिवाइस लगी गिरफ्तारी टीम- उम्मेद कुमार, उ०नि० विजय त्यागी, उ०नि० कौशल गुप्ता, है०का० ४१७ अरविन्द, .का० ८०३ गौरव आदि शामिल रहे।

