उत्तर प्रदेश

बलिया: दबंगों ने गरीबों के घर को लाठी डंडों से तोड़ा, वीडियो वायरल

 

यूपी के बलिया में दबंगो द्वारा एक व्यक्ति के घर का छप्पर उजाड़ने और मारपीट करने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी जांच। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को गौर से देखिए। इस वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडे से एक घर के आगे लगे टीन शेड को उजाड़ते दिखाई दे रहे है वही रस्सी से खूंटे में बंधी एक गाय खुद को बचाने के लिए इधर से उधर भागती नजर आ रही है।

वीडियो में टीन शेड उजाड़ने के बाद यही लोग कुछ लोगों को लाठी और डंडे से मार रहे है वही वहाँ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। जिसका लाइव वीडियो किसी ने बना लिया है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में 3 जुलाई का बताया जा रहा है। पीड़ित घर वाले रमेश कुमार गुप्ता कि माने तो वह लोग आए और हमारा करकट उजाड़ दिए उनको हाथ जोड़ी भी किए उनके पैर पर भी पड़े उसके बाद भी नहीं माने।

बाद में हम जब बचाव किए तो घर में घुसकर हमारे भाभी हमारी लड़की पापा मम्मी सभी को बुरी तरह से मारे हैं और धमकी देकर गए हैं की पुलिस के पास जाओगे तो दोबारा फिर मारेंगे और एससी एसटी एक्ट भी लगवा देंगे और उसमें जो भी लोगों से कोई मतलब ही नहीं है

वह लोग ही आकर मारे हैं। घर का टिन सेड उजाड़ने और लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट के वायरल हुए इस लाइव वीडियो के मामले में एस.पी. विपिन टाडा की मानें तो सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग छ्प्पर उजाड़ा रहे हैं इसको चितबड़ागांव थाने के एक गांव का बताया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी साहब को दी गई है जो कि मौके पर जाकर तमाम तथ्यों की जांच करके इसमें रिपोर्ट देंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =