निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रामपुरम अर्वाचीन स्कूल में लायंस क्लब मुजफ्फरनगर सेंट्रल एवं अर्वाचीन स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-१९ से बचाओ तथा नियंत्रण हेतु १८$ नागरिकों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल सिंह निर्वाल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कैंप आयोजन में स्कूल प्रबंधक सतीश शर्मा, सचिव मानव शेखर, सौरभ गोयल, नीलकमल पुरी, सुधीर गोयल, नरेश शर्मा, सचिन सिंघल, अजय चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. गीतांजलि (स्वास्थ्य विभाग) द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया तथा मास्क व आपस में उचित दूरी बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।
वार्ड सभासद परवेज आलम, डॉ संजीव कुमार, प्रधानाचार्य वीना शर्मा, ठा. परंजय चौहान एड, शरद मित्तल, रामकुमार शर्मा, दीपक कुमार ने प्रचार प्रसार कर क्षेत्रवासियों को टीका लगाने हेतु जागरुक कर अपना सहयोग प्रदान किया।

