चुनावो में धाँधली के आरोप में सपा का तहसील पर प्रदर्शन, सपा नेताओं से धक्का-मुक्की, पार्किंग वाले की पिटाई
मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी तहसीलों में प्रदर्शन के तहत सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफरनगर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में भारी तादाद में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से महावीर चौक मीनाक्षी चौक होते हुए तहसील पहुँचकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर।सपा नेताओ ने अपने प्रदर्शन के दौरान तहसील गेट पर पुलिस की मौजूदगी में पार्किंग वाले को पीटा।
सपा नेताओं द्वारा मारपीट प्रकरण में एसएसपी अभिषेक यादव ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। pic.twitter.com/68C3mkLtUm— News & Features Network (@mzn_news) July 15, 2021
तहसील गेट पर बैरिकेट लगाकर भारी पुलिस बल ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो उग्र सपा कार्यकर्ताओं के जत्थे के बैरिकेट तोड़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प धक्का मुक्की व लाठी चलाने पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता गौरव जैन, नासिर राणा, सूर्यप्रताप राणा, शमी खान, शुजात राणा घायल हो गए तथा सपा नेता कार्यकर्ता बैरिकेट तोड़कर जबरन तहसील में घुस गए।
तहसील में प्रदर्शन व सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि हमारे शांतिपूर्वक प्रदर्शन को भी पुलिस ने लाठी के बल पर कुचलने का प्रयास किया लेकिन सपा के अनुशासित कार्यकर्ताओ ने पुलिस की लाठी व लाते खाकर भी जनता के हितों के लिए प्रदर्शन किया है।
सपा नेता व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व मंत्री उमा किरण ने कहा कि जिला पंचायत व प्रमुख चुनावो में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी व पुलिस प्रशासन के दम पर फर्जी मुकदमो व पुलिस की दहशत के जरिये लोकतन्त्र का गला घोंटकर फर्जी जीत हासिल की गई है जिसमे कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं पर उत्पीड़न की हदे पार कर रही योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील जनता से की। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली छात्रों नोजवानो की समस्या से विमुख भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती व सपा नेता बाबी त्यागी ने कहा कि आज मोदी व योगी सरकार में किसानों की दुर्दशा व किसानों के विरु( लाये गए काले कृषि कानूनों को हटाने की मांग रखी। प्रदर्शन व सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता राशिद सिद्दीकी, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव मेराज तेवड़ा, सपा महिला सभा अध्यक्ष अलका शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता डा संजीव कश्यप, सतीश गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया।
प्रदर्शन में मुख्य रुप से युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली, शुभम त्यागी, शौक़त अंसारी, नासिर राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संदीप धनगर, विक्रांत सिंह, डा इसरार अल्वी, उमेश त्यागी, सूर्य प्रताप राणा, सुशील त्यागी, शमशेर मलिक, निधीश राज गर्ग, राहुल वर्मा, डा नूर हसन सलमानी, मा हरीश कुमार, आशु गुप्ता, शिव कुमार खटीक, शमी खान, नवेद रंगरेज, सतबीर त्यागी, चरथावल चेयरमेन सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन इस्लाम त्यागी, आशु गुप्ता, शमशाद अहमद, मोनु जैदी, आशीष खटीक, उमर खान, दिलनवाज़ सलमानी, नितिन कुमार, अर्जुन कश्यप, सतपाल कश्यप, शुजात राणा, दीपक गुर्जर, शम्भू त्यागी, राशिद मलिक, सलमान अंसारी, सलमान त्यागी, कपिल कुमार, जावेद त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।