नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने आज जिला पंचायत कालौनी में अध्यक्ष के सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। इससे पूर्व उन्होंने सपरिवार हवन किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। डा. वीरपाल निर्वाल ने इस अवसर पर ईश्वर से जिले के विकास के लिए बनाई गई उनकी योजनाओं को सफल बनाने की प्रार्थना की।
जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज होने के बाद अब अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल को सरकारी बंगला भी आवंटित कर दिया गया है। रेलवे रोड स्थित जिला पंचायत कालौनी के गेस्ट हाउस परिसर में अध्यक्ष आवास में डा. वीरपाल निर्वाल ने सपरिवार गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश से पूर्व उन्होंने आवासीय परिसर में हवन किया।
हवन पंडित रविकान्त शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस हवन में डा. वीरपाल निर्वाल, उनकी धर्मपत्नी डा. रश्मि निर्वाल, बेटी और दामाद सहित अन्य परिजन भी शामिल हुए। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी हवन में उपस्थित होकर ईश्वर से जनकल्याण और सुख समृद्धि की कामना करते हुए आहुति दी।
आरती के उपरांत मिष्ठान वितरित किया गया। हवन के बाद अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जिले के विकास के लिए उन्होंने जो भी योजनाएं बनाई हैं
उनको पूरी करने के लिए पांच साल तक इस जिम्मेदारी को निभाने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा कि वह बिना भेदभाव के जिले के विकास के लिए योजनाएं बनायेंगे और सभी को साथ लेकर उनको पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र उर्फ बिल्लू, वन्दना वर्मा, राहुल ठाकुर, अमरकांत मलिक, विपिन त्यागी, सचिन करानिया, अनिल त्यागी, बालेश्वरी देवी, मनोज लोहडडा, तुषार चौहान, अमित रावल, हिमांशु, योगेन्द्र काला, जर्रार राणा के अलावा एएमए जितेन्द्र सिंह, स्टेनो अक्षय शर्मा, सुरेश पाल सिंह, सतेन्द्र कुमार, प्रहलाद ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

