SC युवक ने ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया रुपया लेने का आरोप
भोगनीपुर कानपुर देहायत। थाना क्षेत्र के सुखसौरा गांव में एक हरिजन युवक ने प्रधान पति व ग्राम विकास अधिकारी पर आवास के नाम पर रुपए ले लेने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की है।
सुख चोरा निवासी श्यामलाल पुत्र बच्चन लाल ने बताया कि गांव के प्रधान पति सुरेंदर 1 ग्राम विकास अधिकारी सोनू पटेल ने कहा की ₹20000 दो तुम्हारा आवास पास कर देंगे ।
जिस पर श्यामलाल ने ₹10000 नगद दे दिया ₹10000 की व्यवस्था ना होने की पर ग्राम विकास अधिकारी ने आवास नहीं दिया श्यामलाल अब जब पैसे मांगते हैं तो प्रधान पति सुरेंदर व सोनू पटेल धमकी देते हैं एवं फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी देते हैं
श्यामलाल ने एसपी आईजी व डीजीपी को तहरीर देकर पैसा वापस दिलाने की फरियाद लगाई है ।

