Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सामाजिक संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम में जनपद को हरा भरा एवं ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से जनपद में जगह-जगह सामाजिक संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है उसी कड़ी में आज आदर्श सेवा समिति द्वारा सरवट रोड डिवाइडर पर ३१ पौधे लगाए गए 

एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम को आगे बढ़ाया गया. मुख्य अतिथि एडीएम वित्त आलोक कुमार जी एवं सरदार बलजीत सिंह स्वच्छ भारत के मिशन डीपीएम उपस्थित रहे

मौलाना तरिक ज़ाहिद बरला सरवट मदरसा के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ समाजसेवी संदीप दास एवं शिवम शर्मा,तरन्नुम डीएमसी यूनिसेफ,रिफाकत यूनिसेफ से मौजूद रहे आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष आरिफ प्रधान मोइनुद्दीन चांद, उपाध्यक्ष सलमान,सचिव इरफान ,फुरकान,डॉक्टर आशु, मुजम्मिल, हाजी सोनू शावेज अब्दुल रहमान आदि सभी ने मिलकर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली.

सरदार बलजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और आने वाले समय में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रखने एवं वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =