Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि: वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को जोड़कर एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम पिछले करीब 2 माह से निरंतर चलाई जा रही है। इसी मुहिम के अंतर्गत एकल विद्यालय अभियान की प्राथमिक शिक्षा अध्यक्षा पूजा दिवेदी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नीरज गौतम के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों में बहन श्रीमती ममता त्यागी गांधी कॉलोनी के प्रमुख समाजसेवियों में दिनेश, पवन छाबड़ा, रवि वर्मा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजीव बालियान तथा वार्ड सभासद श्रीमती पूनम शर्मा, लोक सेवा संस्था से प्रमुख समाज सेवी चंद्रमुखी यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण गीत के साथ शुरू की गई। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अमित गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन मुख्य कार्य वृक्ष लगाओ जल बचाओ एवं पॉलिथीन हटाओ के बारे में बताया।

सभी माताओं बहनों से अनुरोध किया कि सभी अपने घर पर पानी का सदुपयोग करें तथा पॉलिथीन को कूड़े में ना फेंककर इको- ब्रिक्स का निर्माण करें। पूर्व विधायक माननीय अशोक कंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी पूरे जिले के अंदर तथा पूरे प्रदेश में पर्यावरण का कार्य निरंतर चालू है !

तथा उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की बहुत प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल एवं रविंद्र, राकेश अरोड़ा, समन्वय स्तंभ सामाजिक संगठन से मनोज कंसल अरुण शुक्ला , सोनू गर्ग, विपिन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजिका अलंकार त्यागी, टीम की सदस्य रीमा चौधरी, ममता रमन, बरखा, अलका शर्मा, समाज सेविका बहन गीता ठाकुर एवं पिंकी चौधरी आदि बहुत से पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

संरक्षण गतिविधि के स्वयंसेवी संस्थान प्रमुख अंकुर गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाई जा रही इस मुहिम में अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 14 =