Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिद्ध पीठ देवी मंदिर: चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब

मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्ध पीठ देवी मंदिर पर नवरात्रों के उपरांत चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। सवेरे से ही भक्तजनों की भारी भीड मां शाकुम्भरी , मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। मंदिर समिति के सचिव पं. संजय कुमार गुरू जी ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्षभर में बारह महीनों श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम लगा रहता है। प्रत्येक माह की अष्टमी, नवमी और चर्तुदशी के अलावा नवरात्रों में यही पूजा अनुष्ठान का विशेष क्रम जारी रहता है।

शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते है। मंदिर समिति की आरे से पं. महेश कुमार, पं. भूषण लाल, पं. संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति चर्तुदशी पर भी पूजन एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। नवरात्रों के उपरान्त चर्तुदश का विशेष महत्व होता है। अतः श्रद्धालु स्त्री पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा पूरी, छत्र नारियल के साथ माता के श्रृंगार का समान लेकर सिद्धपीठ पर अपनी अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को चमत्कारिक भभूत का भी वितरण किया गया जिसका माता की कृपा से तुरंत परिणाम मिलता है। मंदिर समिति के भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत कर व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील देर शाम तक मंदिर प्रागंण में द्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =