News
खबरें अब तक...

समाचार

दीवार निर्माण को लेकर बवाल,पुलिस टीम पर हमला,दारोगा सहित कई घायल,एसएसपी पहुंचे भारी फोर्स लेकर
पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज करते हुए स्थिति को किया नियंत्रण में14 Min 2 |
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में मंदिर की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया।इसकी सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने अधांधुन पुलिस पर पथराव कर हमला कर दिया पथराव से दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस पर हमले की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन दोबारा फिर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया उसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह,सीओ सदर हेमन्त कुमार,छपार,कोतवाली, तितावीआदि कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। गांव में पहुंची पुलिस फोर्स पर भी शरारती तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। वही देर रात्रि घटनास्थल का एसएसपी अभिषेक यादव ने दौरा किया पुलिस ने 26 लोगो को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
चरथावल थाना क्षेत्र गांव अलावलपुर में महर्षि कालू बाबा के मंदिर में ग्राम समाज की खाली पड़ी विवादित भूमि पर कश्यप समाज के लोग दीवार का निर्माण कर रहे थे। आरोप है कि दलित समाज के लोगों ने इस निर्माण को अवैध बताकर इसका विरोध किया और आपसी कहासुनी के बाद पथराव किया गया।कश्यप समाज के लोगों ने मंदिर में स्थित श्रीराम व श्रीकृष्ण की लगाते हुए विरोध किया। मूर्ति व दीवार तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों पर अधांधुन पुलिस पर पथराव कर हमला कर दिया पथराव से दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस पर हमले की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन दोबारा फिर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया उसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह,सीओ सदर हेमन्त कुमार,छपार,कोतवाली, तितावीआदि कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। गांव में पहुंची पुलिस फोर्स पर भी शरारती तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। वही देर रात्रि घटनास्थल का एसएसपी अभिषेक यादव ने दौरा किया पुलिस ने 26 लोगो को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पथराव में एक दारोगा सहित 4 पुलिसकर्मी घायल
चरथावल। ग्राम अलावलपुर में मंदिर की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिव सिंह नागर व अन्य पुलिसकर्मियों पर लोगो ने हमला कर दिया लोगो ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए उन्हें दौड़ा दिया।वही पथराव से दरोगा शिव सिंह नागर,कांस्टेबल कपिल पाल,हेंड कांस्टेबल अवधेश,होमगार्ड विनोद घायल हो गया। पुलिस द्वारा सभी घायलों का उपचार कराया गया
26 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
चरथावल। घायल दरोगा शिवसिंह नागर ने इस मामले में कश्यप समाज के 26 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा,लोकसेवकों पर जान से मारने की नीयत से जान लेवा हमला, पथराव,फायरिंग करने के साथ गाली गलौच का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में हुए बवाल के बाद पथराव मे घायल हुए दरोगा शिवसिंह नागर ने इस मामले में कश्यप समाज के 26 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा,लोकसेवकों पर जान से मारने की नीयत से जान लेवा हमला, पथराव,फायरिंग करने के साथ गाली गलौच का मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस ने सात नामजद लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

 

पुलिस ने कई वांछितो को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ योगेन्द्र पुत्र राजेन्द्र कुमार नि0रामलीला टीला गली नं0-2 थाना कोतवाली नगर मु0नगर को राम कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त विशाल बोपाडा पुत्र चरण सिंह, हिमांशु पुत्र इन्द्र सिंह नि0 गण हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर, विकास शर्मा पुत्र मांगेरांम नि0 खानुपुर थाना मंसूरपुर, सार्थक लाटियान पुत्र ऋषिपाल नि0 बुढिनाकंला थाना तितावी 5.काजी फैज पुत्र अफजल नि0 जसोई थाना तितावी मु0नगर को उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड क्षेत्रिय कार्यालय थाना नई मण्डी से गिरफ्तार किया।
अवैध चाकू सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियु्क्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हैया नि0 शिवधाम कालौनी शुकरताल थाना भोपा मु0नगर को एसडी इन्टर कॉलेज शुकरताल से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक चाकू व एक बुलैट मोटर साइकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया।

 

सडक हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत
भोपा। सडक हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी मौहम्मद सईद आज दोपहर के वक्त अपने गांव से बाईक द्वारा भोपा क्षेत्र मे किसी काम से आया हुआ था कि बाईक सवार सईद जैसे ही भोपा गंगनहर के पुल के समीप पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई।बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो व राहगीरो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मद्द से जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त गांव सिकन्दरपुर निवासी सईद के रूप मे हुई। पुलिस नने मृतक के परिवारजनो को इस हादसे की जानकारी दी। सईद की मौत से उसके परिजनो मे शोक छा गया। परिजन व ग्रामीण तुरंत ही भोपा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

सडक हादसे मे बाईक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत1 Min 16 |
बुढाना। सडक हादसे मे बाईक सवार पति-पत्नि की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुरालसी निवासी कृष्णपाल पुत्र विजयपाल आज दोपहर के वक्त अपनी पत्नि मिनाक्षी के साथ अपने गांव से बाईक द्वारा बुढाना बाजार मे खरीदारी के लिए जा रहा था कि बाईक सवार दम्पत्ति जैसे ही कांधला रोड पर पहुंंचे कि इसी बीच वे एक प्राईवेट बस की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि अधिक रक्तश्राव व गंभीर चोट कारण इन दोनो पति पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बस चालक अपनी बस सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सडक हादसे की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद भीड व मृतक कृष्णपाल की जेब से मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त की तथा मृतको के परिवारजनो को इस घटना से अवगत कराया। कृष्णपाल व उसकी पत्नि मिनाक्षी की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन व गांववासी टै्रक्टर-ट्राली मे सवार होकर तुरंत ही कांधला रोड पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पति पत्नि की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

बघरा दरगाह आलिया के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, हडकंप मचा
मुजफ्फरनगर। बघरा ब्लॉक में मौजूद दरगाह आयलिया में काम करने वाले जफ़र अब्बास पुत्र आमिर अब्बास ५० वर्षीय सैदपुरा निवासी की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई जब वह खेत में स्प्रे करने जा रहा था। बताया गया है कि खेत मे बिजली का तार टूटा पड़ा था। जफ़र का पैर तार पर पर रखा गया तो करंट लगने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना दी तो परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी लोग वहां एकत्र हो गए और बिजली विभाग के प्रति रोष जताया।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन4 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 69000 भर्ती प्रक्रिया के अर्न्तगत बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिला पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा 25 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने शिक्षक समाज की रीढ है। जो समाज की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ मशक्कत करते हैं। उन्होनें कहा कि शिक्षक वह मशाल है जो स्वयं जलकर समाज को रोशनी प्रदान करते हैं। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान मे शिक्षकों के महत्व को भुलाया नही जा सकता। आप लोगों को आज से अपने घर या परिवार के साथ देश व समाज के लिए कुछ करने का मौका मिला है। आप सभी लोग समाज के प्रति ईमाननदार बनें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें। विदित हो कि उत्तर प्रदेश मे लम्बी अदालती लडाई मे फंसी 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को योगी सरकार ने धीरे-धीरे सुलझाने के बाद करीब 69,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मंचासीन नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज मे शिक्षकों की अपनी एक विशिष्ठ प्रतिष्ठा है, उन्होने आहवान किया कि सभी शिक्षकों को अपने पद एवं गरीमा के अनूकूल की कार्य करना चाहिए। तथा अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार मे मिशन रोजगार श्रृखला के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद मे आज समारोह के दौरान 25 शिक्षको को वितरीत नियुक्ति प्रमाण पत्र सहित कुल 253 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए जा चुके हैं। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पधारे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पांचाल नने सभी शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, बीएसए मायाराम,नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल आदि मौजूद रहे।

 

 

ज्वाइंट डायरेक्टर ने दमकल कार्यालय का निरीक्षण किया5 Min 14 |
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश दमकल विभाग के संयुक्त निदेशक जितेंद्र कुमार भदोरिया आज मुजफ्फरनगर दमकल कार्यालय पहुंचे, जहां ज्वाइंट डायरेक्टर का मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी और दमकल विभाग ने स्वागत किया। ज्वाइंट डायरेक्टर जे के भदोरिया ने सर्वप्रथम दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उसके बाद पूरे दमकल कार्यालय का निरीक्षण भी किया। मुजफ्फरनगर दमकल विभाग में कायापलट कार्य को देखकर संयुक्त निदेशक बेहद प्रसन्न हुए और सीएफओ रमाशंकर तिवारी की जमकर तारीफ की। उसके बाद बुढ़ाना में बन रहे नए फायर स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

 

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाज़ार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है।

 

महादेव मंदिर का भूमि पूजन किया7 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। रेलवे परिसर में आज श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का भूमि पूजन वैदिक विधि से हुआ , मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिंग बन रही है इसी बिल्डिंग के निर्माण कार्य के बीच में प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर आ गया था रेलवे के अधिकारियों से बात करके मुजफ्फरनगर सांसद वह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान जी ने मंदिर कमेटी से बात करके मंदिर के लिए नई जगह रेलवे परिसर में ही दिलवा दी थी आज उस कड़ी में मंदिर कमेटी ने विद्वान पंडितों के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में ही मंदिर की नई आधारशिला की शुरुआत शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेशजी, श्री विष्णुजी , और श्री लक्ष्मी जी, भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, श्री विश्वकर्मा भगवान जी के पूजन के साथ नीवंभराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है नींव भराई के साथ मंदिर धीरे-धीरे आकार लेने लगेगा इस अवसर पर विद्वान पंडित श्री कृष्णानंद जी अन्य पुजारियों के साथ विधि विधान से मंत्रोच्चारण से पूजन कार्य संपन्न कराएं मुख्य यजमान श्री राजेश कुमार,वे श्री शिवम गुप्ता सपत्नी उपस्थित रहे इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री घनश्याम भगत, महामंत्री दीपक भाटिया, शासकीय अधिवक्ता कमल कांत जी, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील सिंघल जी, विनोद ठाकुर ,एबीवीपी नेता पारस राजपूत, दीपक गुप्ता, रेलवे के वरिष्ठ अधिकागण वरिष्ठ पत्रकार वे अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने मुजफ्फरनगर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का मंदिर को स्थान दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।

 

कोरोना टीकाकरण कैंप का लगाया8 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सर्विसेस क्लब मुजफ्फरनगर में फ्री कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, श्री विजय शुक्ला जी भाजपा जिलाध्यक्ष, डॉ मनोज काबरा उपाध्यक्ष सर्विसेज क्लब, भुवनेश गुप्ता सचिव सर्विसेज क्लब, विजय वर्मा भाजपा नेता, सुनील सिंघल सदस्य रेलवे बोर्ड, राजीव गर्ग भाजपा नेता, प्रेमी छाबड़ा नेता सभासद, विपुल भटनागर सभासद, हिमांशु जैन सभासद, प्रोफेसर जे एस तोमर, शोभित, शिवपाल एवम् कपिल पाल तथा क्लब के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। विजय वर्मा ने बताया की ३३० व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया एवं प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण के बाद फ्रूटी एवं पेरासिटामोल की गोली देकर बहुत ही व्यवस्थित तरीके से, सभी लोगों को एयर कंडीशन हॉल में बिठाकर बिना किसी असुविधा के कोरोना टीका करण का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया एवं सभी ने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की इससे पहले भी विजय वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मुजफ्फरनगर शहर में लगभग १० टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा चुका है।

 

समारोह में युवाओं को सम्मानित किया9 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ रोड स्थित बैंकट हाल के सभागार में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में सैन्य बल में चयनित हुए गांव के युवाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह में भाकियू के पूर्व जिला संगठन मंत्री सवेंद्र राठी और पूर्व जिला महासचिव योगेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भूप सिंह, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए हेमेंद्र उर्फ गुड्डन और नवनीत उर्फ छोटा, अग्निशमन में सब इंस्पेक्टर बने अंकित कश्यप, सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी बने रजत उर्फ चिटू, आर्मी में सैनिक बने जतिन कुमार, गृह मंत्रालय में जांच अधिकारी बने शक्ति तोमर के अलावा अंकित बालियान युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य पति संजय रवि ने कहा कि युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इसलिए हमें अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान नीरज राठी, संजू चौधरी, उपेंद्र कुमार, लोकराम, धर्मवीर कश्यप, देवेंद्र, जबर सिंह, राजीव कप्तान, डा. प्रीतम पाल, नरेश शर्मा, दरियाव सिह आदि मौजूद रहे।

 

 

चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन10 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। भूजल सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में डीएवी इंटर कालेज में जल संचयन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के १२० से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार वर्ग में हुई। ग्रुप ए में कक्षा ६ से ८ तक, ग्रुप बी में कक्षा ९ से १०, ग्रुप सी में कक्षा ११ व १२ तथा ग्रुप डी में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्राओं ने भाग लिया। जल बचाओ-जीवन बचाओ तथा जल संचयन विषय चित्र बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद और डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महेंद्र प्रसाद ने जागरूक करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जल का दोहन रोकें। अगर जल बना नहीं सकते तो हमें व्यर्थ करने का अधिकार नहीं है। प्रतियोगिता में चारों ग्रुप से प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ग्रुप ए में प्रथम लक्षित कुमार, द्वितीय आकांक्षा पाल, तृतीय कृष्णा सिंह और सांत्वना पुरस्कार खुशी व शिवम गौतम को मिला। वहीं ग्रुप बी में प्रथम भूमिका पाल, द्वितीय कनिष्का, तृतीय ईशा पाल और सांत्वना पुरस्कार अधिराज जयंत, आशु को मिला।
ग्रुप सी में प्रथम शिवा, द्वितीय पायल सैनी, तृतीय शैली और सांत्वना पुरस्कार श्रुति धीमान व अंशिका शर्मा को मिला। ग्रुप डी में प्रथम अनमोल सोनी, द्वितीय शगुफ्ता, तृतीय रामकिशोर सैनी और सांत्वना पुरस्कार रितिका शर्मा, पायल सैनी को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. प्रिस राज, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार प्रवक्ता, डा. अमित वर्मा व इंदु सिंह सोनभद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को जल की महत्ता बताते हुए जल को अमूल्य बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, हरिओम गर्ग व जीतेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

अमित से अब्दुला बने युवक ने की घर वापसी12 1 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दिन प्रतिदिनसमाज की खोई हुई खुशियां लौटाने का कार्य कर रहा।।
२०१४ जून के महीने में चरथावल निवासी अमित अपने परिवार को छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर परिवार से अलग रहने लगा था। जिसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा को २० जुलाई २०२१ को लगी अंकुर राणा ने सारे मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके पिता से बात की बात करने के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सक्रिय हुए और जब मामले की छानबीन शुरू हुई तो परिवार को पता चला अमित अब अब्दुल्ला बन गया है।
अमित उर्फ अब्दुल्ला के पिता धर्मवीर ने प्रशासन को तहरीर दी जिसमें लिखा हम अपने पुत्र अमित से मिलने के लिए बेचैन है आप मिलाने की कृपा करें। प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए अमित उर्फ अब्दुल्ला को थाने बुला लिया और परिवार से मिलाया हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अमित उर्फ अब्दुल्ला से बात की और उसे धर्म और परिवार के बारे में बताया अमित ने अपनी इच्छा से घर वापसी की जिसको लेकर परिवार के अंदर बहुत खुशियां हैं। परिवार और हिंदू समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर और भगवा पटका पहना कर दोबारा से हिंदू समाज और परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित वीरेंद्र त्यागी जी अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, रणजीत शर्मा, अर्चित, दर्पण, उमेश राणा, अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पात्रों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ ही अब बैग भी दिया जाएगा13 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पात्रों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ ही अब बैग भी दिया जाएगा। राशन की ही तरह बैग का पैसा भी लाभार्थी से नहीं लिया जाएगा। निशुल्क बैग देने की व्यवस्था इसी माह से शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत करते हुए कोटेदारो को मंत्री कपिल देव अग्रवाल एव जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला के द्वारा शुरू की गई। मंत्री कपिल देव व जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला ने मुहल्ला मल्हूपुरा पहुंचकर कोटेदार के यहाँ खाद्यान्न के बैग का निरूशुल्क कार्डधारकों में वितरण किया गया। जनपद के कोटेदार के यहाँ खाद्यान्न के बैग का नि शुल्क कार्डधारकों में वितरण कराया गया। विदित हो कि खाद्यान्न लेने के लिए पहले कार्डधारकों को अपने घरो से बोरा लाना पड़ता था लेकिन अब शासन की तरफ से सभी उपभोक्ताओं को मजबूत बैग देने का निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है ताकि उनको खाद्यान्न कोटेदारों के यहां से घर ले जाने में दिक्कत न हो।

 

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द करें चीनी मिलः डीएम
मुजफ्फरनगर । जनपद में गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की सभी आठ शुगर मिलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द पूरा करना भुगतान करने के लिए चीनी मिलों के पेंच कसे। मुज़फ्फरनगर की ८ शुगर मिलो में भैंसाना शुगर मिल को छोड़कर सभी मिलो का लगभग भुगतान होने को है और सभी ने १० से १५ अगस्त तक पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है। मुजफ्फरनगर में कुल ५४७ करोड़ का बकाया शुगर मिलों पर है, जिसमें ३२५ करोड़ केवल भेसाना बजाज शुगर मिल पर बकाया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर में इस बार ३२४६ करोड रूपए का गन्ना पेराई सत्र में हुआ, जिसमें २६९८ करोड रुपए का भुगतान हो चुका है, लगभग ५४७ करोड़ का भुगतान बकाया है, मुजफ्फरनगर में टिकोला शुगर मिल ने अपना शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है, रोहाना, तितावी, खतौली और मंसूरपुर मिलों ने भी ९०त्न से ज्यादा भुगतान कर दिया है, खाईखेड़ी शुगर में मेरी ८८ परसेंट भुगतान कर दिया है, आज जिलाधिकारी महोदया ने सभी मिलों को निर्देश दिए हैं कि जितना भुगतान बचा है अगले १०-१५ दिनों में पूरी तरह से फाइनल कर दें। मीटिंग में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी और सभी आठ शुगर मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

पं.बाल गंगाधर तिलक एवं पं.चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती मनाई
मुजफ्फरनगर। ब्रहम समर्पित ब्राहमण महासभा के तत्वाधान मे महान स्वतंत्रता सैनानी पं.बाल गंगाधर तिलक एवं पं.चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती पर गणमान्य लोगो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। पचैण्डा रोड लाल बाग निवासी वरिष्ठ ब्राहमण नेता पंडित उमादत्त शर्मा के आवास पर देश के महान स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य पंडित बाल गंगाधर तिलक एवं पंडित चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ति पर ब्राहमण समाज व समाज के कई अन्य गणमान्य लोगो ने इन दोनो महान विभूतियो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी की लडाई मे इन दोनो महान विभूतियों के सहयोग की चर्चा कर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस दौरान पंडित उमादत्त शर्मा, पं.सतीश शर्मा,पंडित श्यामलाल शर्मा,अनुज गुप्ता,विपिन गोयल,मनोज वर्मा,प्रतीक अरोरा,पं.अमलेश शर्मा,बिटटू प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

ग्राम प्रधान ने कम्पोजिट विद्यालय में चलाया वृहद स्तर पर सौंदर्यीकरण अभियान
चरथावल। ग्राम सैदपुर कला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान पति मौ०कामिल के द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान का आरंभ कराया इस दौरान पूरे स्कूल परिसर में ग्राम प्रधान पति के द्वारा साफ सफाई मजदूरों को लगाकर कराई गई।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम सैदपुरा कला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान पति मौ०कामिल के द्वारा वृहद साफ सफाई कार्य का आरंभ किया गया विद्यालय में लोकडाउन के चलते जगह जगह घास व गन्दगी जमा हो गयी प्रधानाध्यापक दीपा त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान पति मौ०कामिल के द्वारा मजदूर लगाकर विद्यालय की साफ-सफाई कराई गई तथा विद्यालय में सौंदर्यीकरण का कार्य,रखरखाव,टिकाकरण आदि कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21296 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =