फिल्मी चक्कर

मेरे बोल्ड/कामुक/टॉपलेस/न्यूड सीन को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म या वेबसाइट पर रिलीज करे: कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करती थीं मॉडल्‍स

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस पुलिस को हाल ही में एक अहम सुराग मिला है. बता दें कि क्राइम ब्रांच को के हाथ अब वो कॉन्‍ट्रैक्‍ट लगा है.जिसपर मॉडल्स के साइन करवाकर उनसे इन फिल्मों में काम करवाया जाता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि, एक्‍टर्स और एक्‍ट्रेसेस को साइन करते वक्त कहा जाता था कि उन्हें वेब सीरीज में काम करना होगा.

जबकि उस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में किसी भी शो का नाम मेंशन नहीं किया जाता था. इसके साथ ही इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में ये भी लिखा जाता था कि अगर स्‍क्र‍िप्‍ट की डिमांड होगी तो उन्हें  बोल्‍ड, टॉपलेस और न्‍यूड सीन भी शूट करने होंगे.

क्राइम ब्रांच की तरफ से इस केस के लिए जो पहली चार्जशीट तैयार की गई है उसमें भी इन स्‍क्र‍िप्‍ट का भी जिक्र किया गया है. वहीं जांच में पुलिस को एक ‘धोखा’ नाम की फिल्‍म की स्क्रिप्ट मिली थी. जिसे एक्टर्स को दिखाया जाता था. इसमें सभी सीन और स्‍क्रीनप्‍ले लिखे हुए थे. साथ ही इसमें न्‍यूड सीन्‍स का भी जिक्र किया हुआ था. वहीं जब कोई एक्टर या मॉडल्‍स इन सीन्स को करने से मना करता तो उसे कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिखाकर उसपर दबाव बनाया जाता था.

पुलिस के सामने पूनम पांडे से लेकर गहना वशिष्‍ठ और कई फेमस मॉडल्‍स ने भी इन बातों का खुलासा किया है. कि काम देते वक्त उनसे पर भी ऐसे ही कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करवाए गए है. वहीं कुछ पीड़ितों ने तो पुलिस को ये  भी बताया था कि ये पूरा कॉन्‍ट्रैक्‍ट इंग्लिश में होता था और साइन करते वक्त वहां मौजूद लोग इसे अपने हिसाब से हमें समझाकर साइन करवा लेते थे. और इसके बाद उन्हें शूट करने के लिए धमकी दी जाती थी.

इस कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता था कि, मुझे खुशी है कि आपने मुझे अपनी नई वेब सीरीज ….में बतौर आर्टिस्‍ट कास्‍ट किया है. मेरा मेहनताना 10 हजार रुपये है. फ्ल‍िज मूवीज के बैनर तले बन रही ये वेब सीरीज दुनिया के एक बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर …. इस दिन रिलीज होगी.

मैं सहमती देती हूं की मैं इस फिल्म के लिए अंतरंग, कामुक, बोल्ड सीन्स जैसे लिपलॉक, स्मूच, टॉपलेस न्यूड सीन दूंगी. मैं अपनी सहमती से ये सीन दे रही हूं और मुझ पर इसके लिए प्रोडक्शन हाउस का कोई दबाव नही हैं. मैं घोषणा करती हूं कि मुझे इस बात पर कोई आपत्ती नहीं हैं कि प्रोडक्शन हाउस फिल्‍म में मेरे बोल्ड/कामुक/टॉपलेस/न्यूड सीन को किसी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म या वेबसाइट पर रिलीज करे. मैं इस ओर कोई दावा या आरोप नहीं लगाऊंगी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 5 =