शामली: जम्मू पुलिस- ATS ने संदिग्ध को पकड़ा, आतंक से जुड़े इसके तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस(Jammu Kashmir Police) व एटीएस(ATS) ने कांधला से एक युवक को गिरफ्तार किया। इस युवक के आतंकियों से संबंध होने को लेकर बड़ी जानकारी मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शामली से पकड़े गए आरोपी युवक पर 120 बी, 121 आईपीसी 3/4 धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इजहार उर्फ सोनू पुत्र इंतज़ार को जम्मू-कश्मीर पुलिस व एटीएस ने थाना कांधला के मोहल्ला मिरदगान से गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही शामली के जिला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोपी की डॉक्टरी कराई गई। बता दें, कुछ दिन पहले कैराना से लश्कर ए तैयबा संगठन से सम्बंध रखने वाले 4 युवक पकड़े गए थे। ऐसे में इज़हार उर्फ सोनू का भी आतंकियों से सम्बंध हो सकता है।
