समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर उ0नि0 शिव सिंह नागर द्वारा वांछित अभियुक्त मोतीराम पुत्र अतर सिंह सोमदत्त पुत्र चमेला, तीरथ पुत्र सीताराम, शिवकुमार पुत्र सुन्दरलाल, आदित्य पुत्र प्रभु, शीशपाल पुत्र श्यामलाल व सीताराम पुत्र मामचन्द नि0गण ग्राम अलावलपुर थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम अलावलपुर से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा वांछित अभियुक्त रामकिशन पुत्र मांगेराम नि0 ग्राम बसी खुर्द थाना बुढाना मु0नगर को अभियुक्त के मक्सन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 विक्रम भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 साजिद पुत्र महमूद हसन नि0 मौहल्ला लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को खतौली अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र किरणपाल नि0 ग्राम खरड़ थाना फुगाना मु0नगर को फुगाना अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भैराकंला पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र भागमल नि0 पट्टी चौधरान सिसौली थाना भौराकंला मु0नगर को वारंटी के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियु्क्त उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा अभियुक्त निजाकत पुत्र ताज मौ0 नि0 कुगा माजरा थाना बडगांव जनपद सहारनपुर को छतैला नहर पुलिया से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 तंमचा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने कई जुआरी पकडे
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियु्क्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्तगण संजीव कुमार पुत्र चतर सिंह नि0 झबरपुर थाना तितावी मु0नगर, शहजाद पुत्र अख्तर नि0 मौहल्ला तीरगान कस्बा व थाना चरथावल व महबूब पुत्र हमीद नि0 खुसरोपुर थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम झबरपुर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 52 पत्ते ताश के व 4370 रूपये बरामद कियो गयो।
पुलिस ने दो बाईक वाहन चोर दबौचे
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा दो शामिल वाहन चोर गिरफ्तार दबोच कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
सूत्रों के अनुसार थाना ककरौली पुलिस द्वारा दो वाहन चोर अभियुक्तों को जंगल ग्राम तेवडा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम ओसामा पुत्र अहमद हसन व दानिश पुत्र लियाकत निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली बताए गए हैं। उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें हीरो होण्डा सुपर स्पलैण्डर-बिना नम्बर हीरो स्पलैण्डर तथा स्पलैण्डर प्लस बाइके शामिल हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों से वाहन चोरी की घटनाओं को कारित करते थे। अभियुक्त ओसामा उपरोक्त पर वाहन चोरी, पुलिस मुठभेड जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी कोतवाली पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिको की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य नागरिकों की समस्याओं मुख्य रूप से पुलिस एवं जमीनी विवाद से सम्बन्धित समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराना है। इसी संदर्भ मे आज माह के तीसरे शनिवार को नई मन्डी थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने फरियादियो की समस्या सुनी एवं उननका समाधान कराया। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सुनील सैनी, एसएसआई मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
जेल से रिहा होने पर रालोद कार्यकर्ताओं का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। कवाल जेल मे बन्द रालोद कार्यकर्ताओं के अस्थाई जेल से रिहा होने पर रालोद कार्यकताओं ने स्वागत करते हुए जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये। उल्लेखनीय है कि बीते दिन नई मन्डी की पुरानी गुड रोड स्थित प्रदूषण विभाग कार्यालय पर मंसूरपुर क्षेत्र में पानी की समस्या के सम्बन्ध मे विरोध प्रदर्शन करने, जबरन कार्यालय मे घुसने, कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने,सरकारी दस्तावेज छिन्न भिन्न करने आदि विभिन्न आरोपों के चलते रालोद प्रदूषण विभाग की शिकायत पर रालोद नेता विशाल बोपाडा, हिमांशु बोपाडा, विकास शर्मा, काजी फैज, सार्थक चौधरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त आरोपो के कारण पुलिस द्वारा इन पांचो रालोद कार्यकर्ताओं को कवाल स्थित अस्थाई जेल भेज दिया था। जमानत मिलने पर इन पांचो को कवाल जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, विकास चौधरी, ओमकार प्रधान, उदयपाल, रिगल, विपुल राठी सहित कई पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने जेल से रिहा हुए इन पांचो कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
सैनिटाइजेशन अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन मुज़फ्फरनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट, पंजाब नेशनल बैंक बढ़ाना, यूनियन बैंक बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, ग्राम कासमपुरा, ग्राम बेलडा, ग्राम नगला बुजुर्ग, ग्राम भोपा उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया
मुज़फ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति प्रजापति समाज द्वारा कोविड-१९ कोरोना वायरस के सभी नियमो का पालन करते हुए भगवान दक्ष प्रजापति के हवन का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विकास पंवार रहे अध्यक्ष प्रजापति संजीव संगम ने पगड़ी ओर माला पहनाकर किया स्वागत और भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर मार्ल्यापन कर आशीर्वाद लिया खतौली के लोहढ़ा गांव से आये प्रधान बने मोदी लाल प्रजापति का पगड़ी ओर माला पहनाकर अध्यक्ष प्रजापति संजीव संगम ने किया स्वागत
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपाल प्रजापति ने की और संचालन डॉक्टर सोहन पाल प्रजापति ने किया सभी प्रजापति समाज के सम्मानित बंधुओ द्वारा कोरोना नियमो का पालन किया गया व प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला टिल्ला मैदान मुज़फ्फरनगर पर हवन करके जयंती मनाई गई तथा कार्यक्रम के पूर्ण होने के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम में विजय प्रजापति, पत्रकार विशाल प्रजापति, राजपाल प्रजापति, पिंटू प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, मदनलाल, आकाशदीप संगम, सिद्धार्थ संगम, अनुराग संगम, दीपक डडरवाल, सुमित प्रजापति, प्रधान मोदी लाल प्रजापति, जतिन प्रजापति, वरदान प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन को समाप्त करने की मांग
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मुजफ्फरनगर प्रशासन से सप्ताह में दो दिन के लोक डाउन को समाप्त करने की मांग की है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंघल ने कहा कि त्योहार का सीजन भी शुरू होने वाला है। व्यापारी ५ दिनों में अपने सम्पूर्ण कार्य को करने में असहज महसूस कर रहा है। इस समय कोरोना के जनपद मुजफ्फरनगर में मात्र ८ मरीज़ शेष रह गए हैं। कोरोना जनपद से लगभग पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है इसलिए इस सप्ताह में २ दिन के लोक डाउन को समाप्त कर पूर्व की भांति सिर्फ मंगलवार के दिन की साप्ताहिक बंदी की जाए, जिससे व्यापारी अपने संपूर्ण कार्य कर सकें। संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री प्रमोद मित्तल ने कहा व्यापारियों का जीएसटी रिटर्न भरने का समय आ रहा है इसलिए २ दिन का लॉकडाउन समाप्त किया जाए। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं रजिस्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा तोहार का सीजन भी शुरू होने वाला है भीड़ बढ़ रही है और इस समय वायरल वातावरण में सक्रिय है वायरल कैसे बढ़ते जा रहे हैं दवाइयों की सुचारू रूप से सप्लाई पूर्ण हो सके इसलिए रिटेल मेडिकल स्टोर के साथ-साथ होलसेल का व्यापार भी खुलना चाहिए एवं २ दिन का लॉक डाउन खत्म होना चाहिए होलसेल दवा व्यापारियों को भी खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। कोरोना के संबंध में जो भी गाइडलाइन प्रशासन के द्वारा दी जाएगी उसका सभी व्यापारी पूर्ण तरह पालन करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य के घर पर हमला, घर के बाहर खडी कार में लगाई आग
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर जामियानगर गेट के पास स्थित एक रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य के आवास पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर हमले की कोशिश की। दरवाजा ना खुलने पर उन्होंने मकान के बाहर खडी जिला पंचायत सदस्य की कार को पेट्रोल छिडक कर आग लगा दी। उन्होने हवा में फायर भी किया। इसके बाद शोर शराबे में मौहल्ले वालों के जाग जाने पर हमलावर भाग खडे हुए। सूचना पर पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह व अन्य नेता भी वहां पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। रालोद नेता ने शहर कोतवाली में मामले को लेकर तहरीर दी है।
बताया गया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के जिला पंचायत सदस्य चौधरी इरशाद जाट के आवास पर मध्य रात्रि लगभग १ बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने दरवाजे पीटकर दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे न खोलने पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य कि टाटा सफारी कार में तेल छिडकर कर आग लगा दी। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की। पूर्व राज्यमंत्री चौधरी योगराज सिंह भी सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंचे और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हमलावरों के काफी प्रयास के बावजूद चौधरी इरशाद ने घर के दरवाजे नहीं खोले। इसकी वजह से वह बच गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा का शाल ओढ़ाकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदमप्रकाश शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदमप्रकाश शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद तीर्थनगरी शुक्रताल में विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विनोद कुमार शर्मा, निशांत शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुरेंद्र आत्रेय, महीपाल राठी, डा. आरडी गौड, प्रवीण कुमार शर्मा, जयदेव बालियान, वैभव त्यागी, अनिल कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, अमित रावल व गोविंद आदि मौजूद रहे।
भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव रामपुरी धर्मशाला मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे जिन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात हवन पूजन व विचार गोष्ठी व उनके अवतार काल पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि महाराजा दक्ष प्रजापति समाज ही नहीं पूरी दुनिया के मार्गदर्शक हैं उनके नाम से ही हमारा समाज जाना जाता है वही प्रजापति समाज दुनिया का पहला वैज्ञानिक है जिसने मिट्टी के बर्तन का आविष्कार कर दुनिया को रहने वे खाने की कला सिखाई हमें उनके बताए सदमार्ग पर चलना चाहिए और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए वही उन्होंने समाज के युवाओं से अपील कर कहा है कि युवा वर्ग नशा आदि से दूर रहकर शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र आदि में आगे बढ़कर समाज वे देश हित में कार्य करें इस मौके पर डॉक्टर दीपक प्रजापति, मोनी प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, कमल गौतम,आनंद प्रजापति, लोकेश प्रजापति, सचिन प्रजापति, सुनील प्रजापति डॉ रविंद्र प्रजापति ,योगेश प्रजापति, रामवीर प्रजापति ,राजपाल प्रजापति, राकेश, अमर सिंह,सतीश प्रजापति,सचिन टिल्ला, मनीष, आदि मौज्ूद रहे।
पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक पर खालापार चौकी प्रभारी सतीश शर्मा ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। आपको बता दें कि बाइक पर सवार होकर तीन युवक हुड़दंग उतारते हुए घूम रहे थे। जिन्हें एसआई सतीश शर्मा ने देखते ही रोका और उनका चालान किया। वही बिना मास्क लगाए घूम रहे वाहन चालकों को रोककर सख्त हिदायत देते हैं उनके चालान किए। और कहा कि अगर दोबारा से बिना मास्क लगाए सड़कों पर दिखाई दिए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहां पर चौकी के सिपाही भी मौजूद रहे।
गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। गुरू पूर्णिमा का पर्व सत्संग भवन ट्रस्ट शामली रोड पर धूमधाम से आयोजित किया। सुबह सवेरे हवन पूजन के उपरांत स्वामी कृष्णानंद जी का प्रतीक रूप से पूजन कर तत्पश्चात उपस्थित साधु संतों को वस्त्र, मिठाई व दक्षिणा देकर उनका यथोचित सम्मान किया गया। बाद में सत्संग भवन परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेन्सिंग और कोविड नियमों का पूर्णतः पालन किया गया। उपस्थित भक्तों को जानकारी दी गयी कि श्रावण माह में प्रतिदिन शिवपुराण की कथा सायं चार बजे से छह बजे तक आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में श्यामलाल बंसल दाल वाले, महेंद्र पैट्रोल वाले, बिट्टू सीमेंट वाले, त्रिलोकचंद गुप्ता, ताराचंद वर्मा, अजय गोयल, शिवकुमार संगल, विजय सिंधी और चंदन आदि की उपस्थिति व सहयोग बना रहा।
कोविड कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गोल्डन हार्ट फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट व यूनिसेफ का सहयोग से कैम्प का आयोजन हुआ एवं जिला चिकित्सालय के द्वारा द्वितीय कैंप कोविड-१९ की १८$ (प्रथम, द्वितीय डोज)४५$ (प्रथम,द्वितीय डोज) का कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संजय गर्ग रहे। सभी लोग अपने और अपने परिवार के लोगों के वैक्सीनेशन कराएं। अध्यक्ष ने कहा कि यह कैंप शमा मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल कार्यालय पर शाम तक जारी रहेगा आज कैंप में ३०० वैक्सीनेशन कराई गई क्षेत्र से सभी लोग अपने परिवार को लेकर आएं और अपना वैक्सीनेशन कराएं और इस कैंप का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। आज १८$ ,४५$के सभी व्यक्तियो व महिलाओं ने कैंप पर आकर ३०० लोगो ने अपना टीकाकरण कराया। यूनिसेफ से ब्लॉक समन्वयक रिफाकत अली ने टीकाकरण मे पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर मरगूब इलाही (अध्यक्ष) सरताज अहमद (महासचिव) बाबर हसन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महबूब आलम उपाध्यक्ष आसिफ खान वरिष्ठ सचिव,चौधरी मोहम्मद इरशाद वरिष्ठ सचिव,मोहम्मद इदरीश खान वरिष्ठ सचिव,सचिन कुमार बंसल कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शाकिर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरिफ अली एड़वोकेट कानूनी सलाहकार,तनवीर अहमद नगर अध्यक्ष मौहम्मद नौशाद वरिष्ठ सदस्य, रिफाकत बेग वरिष्ठ सदस्य, डॉक्टर जमशेद अली वरिष्ठ सदस्य जावेद अख्तर वरिष्ठ सदस्य जावेद आसिम वरिष्ठ सदस्य शहजाद अब्बासी वरिष्ठ सदस्य साजिद अब्बासी वरिष्ठ सदस्य फैसल कुरेशी ,मोहम्मद नवाब अंसारी , मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद नवाब अब्बासी, हाजी मोहम्मद फैजान,मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद बिलाल,कौसर अली आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फसलों के नुकसान का किसानों को मिलें मुआवजा
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में उत्तराखंड से आए पानी से क्षेत्र में बने बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने तहसील कर्मियों और सिंचाई विभाग की टीम के साथ खादर क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने एसडीएम सदर दीपक कुमार को बाढ़ के पानी से हुए फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलवाने को कहा। उत्तराखंड से सोलानी नदी में छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हाल यह है कि कई मुख्य रास्तों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को जहां आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी में करीब दस फुट व जंगलों और खेतों में कई कई फुट पानी भरा होने के कारण ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। शुक्रवार को पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने तहसील कर्मियों व सिंचाई विभाग की टीम के साथ खादर क्षेत्र का दौरा किया।
विधायक ने सिंचाई विभाग की टीम को जल्द से जल्द नदी में जमा जलकुंबी को बाहर निकालने व तहसील कर्मियों को ग्रामीणों का हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन, लेखपाल सोमपाल, कृष्ण चंद्र सहित भाजपा नेता अमित गुप्ता, सोमपाल फौजी, प्रधान सुनील बारी आदि मौजूद रहे।
साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस कराये 78,००० रुपये वापस कराए
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही की गयी है। फहीम खान पुत्र शफीक अहमद निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल ४०,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कैश फ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ३०,००० रुपयों को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। अमित शर्मा पुत्र मधुसूदन शर्मा निवासी कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल ३५,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा श्व्रस्श्वर्क्चं को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। आवेदक बिजेंद्र कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी आनंदपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल १३,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा म्।ैम्ठर्न्को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। । चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सुबह सवेरे भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के साथ-साथ साधु संतों का सम्मान किया गया। समस्त पूजन पाठ कार्य पं. संतोष मिश्रा, पं. गुरूजी संजय कुमार व पं. शिवा पाण्डेय ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरू पर्व की महत्ता बताई। अपने संबोधन में पंडित संजय कुमार गुरूजी ने कहा कि श्रद्धालु लोग अपने इष्ट गुरूओं का सम्मान करे और उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी कि वे आज संकल्प ले कि जीवन में न अपने गुरू की बुराई करेंगे और न ही गुरू ही बुराई सुनेंगे और न ही किसी को अपने गुरू की बुराई करने देंगे। बाद मं भारतीया कालोनी निवासी सुशील कुमार, राम कुमार, मिन्टू, जोगेंद्र, आरती, रामकटोरी, राजवीर के परिवार की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गयां जिसमें सोशल डिस्टेन्सिंग व कोविड के नियमों का पालन करते हुए सैकडों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, पं. संतोष मिश्रा, पं. संजय कुमार गुरूजी, सेवक अमित, सतीश, आशीष आदि की उपस्थिति व योगदान रहा।

