फिल्मी चक्कर

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ – दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज

साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड रिलीज हो गई है. फिल्म से उम्मीद थी कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड धुआं करने वाली है. इस फिल्म ने अपने जबरदस्त ओपेनिंग कलेक्शन से ऐसा कर भी दिखाया है. बॉक्स ऑफिस पर शायद ही कोई रिकॉर्ड ऐसा बचा हो जो ये फिल्म ना तोड़ पाई हो. पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग की है. इसके साथ ही ये फिल्म अब तक की सबसे बड़े सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.इसके साथ ही ये फिल्म भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड पिछले साल रिलीज हुई एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर के नाम था. एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर ने 31.30 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपेनिंग की ती. हालांकि इस फिल्म को 2000+ स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.हॉलीवुड के साथ साथ एवेंजर्स: एंडगेम ने सबसे बड़ी ओपनर के मामले में बॉलीवुड की अब तक की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड हिन्दी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं एवेंजर्स: एंडगेम ने इस फिल्म को पीठे छोड़ते हुए 53.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.’एवेंजर्स: एंडगेम’ को भारत में 24×7 अपना शो चलाने की भी अनुमति मिल गई है. जिससे एक बात तो जाहिर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. आको बता दें कि 100 से अधिक शहरों में फिल्म के लिए प्रतिदिन 1000 से अधिक शो हैं. अधिकतम टिकट दिल्ली / एनसीआर और मुंबई में बेचे गए.

ये फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू चार भाषाओं में रिलीज किया गया है. इस फिल्म को पूरे देश में 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ऐसे में इस फिल्म की ये कमाई बेहद शानदार मानी जा रही है. जाहिर है कि ये फिल्म वीकेंड और बॉक्स ऑफिस पर और भी जलवे बिखेरने के लिए तैयार है.

रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ 20 से अधिक मार्वेल मूवीज का क्लाइमैक्स है. ये इस सीरीज का 22वां पार्ट है जिसके लिए सालों से मार्वल के फैंस इंतजार कर रहे थे. इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहानान जैसे कलाकार हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. भारत में अब तक फिल्म की 1 मिलियन टिकट एडवांस बिक चुकी है. भारत में ऐसा पहली बार हुआ है और अब यह एक इतिहास बन चुका है. सिल्वर स्क्रीन पर ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 6 =