News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर की महिला कॉंस्टेबल ने कानपुर देहात में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप14 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के शोरम निवासी महिला कॉंस्टेबल साक्षी बालियान ने कानपुर देहात के मंगलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम सिंह चौरसिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और मामले की छानबीन शुरु कर दी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसको देखते हुए महिला कॉंस्टेबल की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक कॉंस्टेबल साक्षी बालियान मुजफ्फरनगर के सोरम गांव की रहने वाली थी और कानपुर देहात के थाना मंगलपुर में कॉंस्टेबल के पद पर तैनात थी। साक्षी की मौत से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

 

मुजफ्फरनगर में अति पिछड़ा समाज ने धूमधाम के साथ मनाया फूलन देवी का शहादत दिवस15 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के निर्देशानुसार प्रदेश के अट्ठारह मंडल स्तर पर वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई थी। रविवार को गांधी कॉलोनी स्थित नरेश कश्यप एडवोकेट के आवास पर विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडल स्तर पर वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस की तैयारियों को लेकर पिछले 15 दिनों से उत्तर प्रदेश राज्य के 18 मंडलों पर विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे थे,मगर शासन प्रशासन की ओछी मानसिकता के चलते राज्य के सभी मंडलों पर वीरांगना फूलन देवी के सहादत दिवस कार्यक्रम को पूरी तरह निष्क्रिय किए जाने को लेकर कार्य किया गया।
दरअसल रविवार को विकासशील इंसान पार्टी के सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश कश्यप के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस कार्यक्रम को उनके गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम प्रभारी दिनेश सहनी की अगुवाई में जनपद मुजफ्फरनगर में जनाक्रोश के साथ यह शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश कश्यप ने की तथा संचालन सोनू कश्यप, श्याम कश्यप जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कश्यप ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श है, जिन्होंने अपने ऊपर हुए जुल्म का बदला बड़ी ही बहादुरी के साथ लिया और आने वाली पीढ़ी के लिए सबक बन गयी ताकि आने वाली पीढ़ी जुल्म न सहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति व देवेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीरांगना के जीवन पर आधारित अनेकों बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए दबे कुचले अति पिछड़े समाज को उनकी कार्यशैली से अवगत कराया। साथ ही कहा कि इस देश की हर एक नारी शक्ति को आज के युग में वीरांगना फूलन की तरह बनना होगा जो किसी भी दबंग समाज से डरकर पीछे ना हटे बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सोमपाल कश्यप, संजय कश्यप, सोनू कश्यप शामली, चंद्र कुमार पाल, जितेंद्र कुमार पाल, मोहन सैनी, मोहन कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता जजियांन, नीलम, राजेश, उदल सिंह, सुरेंद्र सैनी शामली, रिटायर्ड कर्नल बाबूराम सिंह देवबंद, मास्टर मोहन लाल कश्यप, प्रदीप कश्यप, श्याम कश्यप, विजय कश्यप, सहित इस शहादत दिवस पर अनेकों नागरिक अपनी सच्ची श्रद्धांजलि के पुष्प लेकर वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नजर आए। तो वहीं पुलिस प्रशासन अपनी ओर से कार्यक्रम में पहुंचने वाले महिलाओं एवं नागरिकों को तितर-बितर करने में जुटे रहे। इसके अलावा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी ने बताया कि प्रदेश में योगी सरकार के बावजूद भीम महिलाओं हो रहे अत्याचारों की बाढ़ आ रही है। आए दिन कोई ना कोई महिला दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं रेप जैसी भयानक घटना शिकार हो रही है। प्रदेश भर में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं पर हो रहे जुल्मों की आवाज उच्च स्तर तक पहुंचाने एवं इंसाफ दिलाने का काम किया जा रहा है।

 

तमंचा व कारतूस सहित कई गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र तेजपाल निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मौहल्ला रामपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र तेजप्रताप निवासी राउकपारा थाना लाल बाजार जनपद देवरिया को स्वरुप प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त रितिक जैन पुत्र राजेन्द्र निवासी बडा बाजार खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को चितल कट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक डी0के0त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्तगण आसमौहम्मद पुत्र नसीम, शकील पुत्र इजराईल, सुक्का पुत्र निसार, जुल्फकार पुत्र इस्तकार निवासीगण भलवा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को भलवा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से आलाकत्ल 01 चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर सिंह द्वारा अभियुक्त मोनू उर्फ अजय पुत्र ब्रजपाल निवासी भोवापुर थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को जंगल ग्राम मोरना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल गुप्ता द्वारा वांछित अभियुक्त सन्नी शर्मा पुत्र महेन्द्र निवासी नई गौशाला थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को सरकुलर रोड रेशू विहार तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 आनंद कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र संजय निवासी गांधीनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, संजय पुत्र सतपात निवासी सेठपुरी भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को मोरना बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र राजवीर निवासी जयालपुर थाना झिंझाना जनपद शामली, अक्षय पुत्र लख्मी निवासी अटाली थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को खतौली तिराहे से गिरफ्ता किया गया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त महमूद पुत्र वजीर निवासी लोई थाना फुगाना को लोई नगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में ३० जुलाई को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जियोगीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि पुराना कार्ड में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में श्री कृष्ण कृपा परिवार तथा जियो गीता युवा चेतना समिति की ओर से इस यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार २५ जुलाई को एक बैठक कोल्ड स्टोरेज सिटी सेंटर के सामने मेरठ रोड पर सुबह साढ़े नौ बजे बुलाई गई है। बैठक में इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

हादसो में कई लोग घायल
मंसूरपुर। खेत से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कालेज भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी प्रेमनारायण पुत्र हरिकिशन आज सुबह अपने पशुओ के लिए टै्रक्टर-ट्राली द्वारा चारा ला रहा था कि चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल प्रेमनारायण को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।
कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी अमित पुत्र जयप्रकाश आज सुबह अपने गांव से स्कूटी द्वारा शाहपुर के कसेरवा मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह बुढाना कांधला रोड पर पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक अमित घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला रहमतनगर निवासी साजिद ने आज सुबह घर मे हुई कहासुनी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से युवक साजिद को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

 

चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल एस.के.त्यागी ने शिव चौक,शामली बस स्टैण्ड,अस्पताल चौराहा आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने महावीर चौक, प्रकाश चौक, कच्ची सडक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान द्वारा अलमासपुर चौराहा,बालाजी रोड,द्वारकापुरी मोड आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग एवं तलाशी अभियान से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई वाहन चालक तो पुलिस की सख्ती देख दाय बाय से रफूचक्कर होते नजर आए।

 

विद्युत विभाग की टीम ने की छापामारी
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी को रोकने के लिए कई स्थानो पर छापामारी की। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही से बिजली चोरो मे हडकम्प मचा रहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रूडकी रोड से निगत 11 केवी सरवट फीडर हाई ए.टी.सी. लॉस में चयनित होने के कारण बिलिंग एफिशिएंसी बढाने के उददेश्य से आज प्रातः 5 बजे से साढे सात बजे के मध्य बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी मे सुबह सवेरे मार्निग रेड की गई। बताया जाता है कि इस दौरान 05 व्यक्ति विद्युत चोरी करते पकडे गए। विद्युत विभाग के अधिकारियो के निर्देश पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की।

 

वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन1 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को जोड़कर एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर इसी मुहिम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम नाथ फार्महाउस भोपा रोड पर आयोजित किया गया। पौधारोपण का कार्य विश्वकर्मा चौक से डिवाइडर के बीच १०८ पौधे लगाए गए! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथि तरुण पाल जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ उद्यमी श्री मान अभिषेक अग्रवाल ,समाज सेवी प्रदीप गोयल (स्टील वाले ) उपस्थित रहे। श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले के अंदर पर्यावरण का कार्य निरंतर चालू है ! तथा उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की बहुत प्रशंसा की। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अमित गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन मुख्य कार्य वृक्ष लगाओ जल बचाओ एवं पॉलिथीन हटाओ के बारे में बताया तथा सभी माताओं बहनों से अनुरोध किया कि सभी अपने घर पर पानी का सदुपयोग करें तथा पॉलिथीन को कूड़े में ना फेंककर इको- ब्रिक्स का निर्माण करें ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवी संस्थान प्रमुख अंकुर गुप्ता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, समन्वय स्तंभ सामाजिक संगठन से राकेश अरोड़ा , अरविंद गुप्ता, मनोज कंसल अरुण शुक्ला, सचिन, पुनीत मित्तल प्रदीप गोयल सोनू गर्ग, विपिन, पुष्पा रानी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका नीरज गौतम , एकल विद्यालय अभियान की प्राथमिक शिक्षा अध्यक्षा पूजा दिवेदी एवं विश्वकर्मा एकता समिति से नाथीराम विजेंद्र धीमान सुरेंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे ! इस मुहिम में अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।

 

सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा2 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ द्वारा एक ज्ञापन अमित बाल्मीकि के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम दिया गया। ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करण किया जाए, संविदा सफाई कर्मचारियों को बैंक के माध्यम सें लोन दिलाया जाए, शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या के आधार पर स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को ५००/ प्रति दिन का भुगतान दे हो और विभिन्न मांगों को भी रखा गया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष चमन लाल ढींगान, महामंत्री अरविंद कुमार मचल और सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद थे।

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। प्रजापिता बृह्म कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेन्टर शुकतीर्थ में आयोजित स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे ज़िला पँचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल का स्वागत सेन्टर की संचालिका प्रवेश दीदी द्वारा शाल पहनाकर व मुकुट भेंट कर किया गया। इस दौरान वातावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य को लेकर वृक्षारोपण किया गया।

पीएम की मन की बात सुनी
मुज़फ्फरनगर। मोहल्ला अब्बुपुरा में व्यापारी निशंक जैन के आवास पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजस्वी उदबोधन सुना। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, उदित जैन, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, रविन्द्र जैन, पंकज जैन, कौशल अग्रवाल, संजीव कुमार, उमेश गोयल, पंकज राठी, सलभ, रोहित जैन, सन्मति जैन, प्रगति कुमार आदि रहें।

 

वोट बनवाने के लिए कैम्प लगाया5 Min 16 |
मुज़फ्फरनगर। गाँधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में भारतीय जनता पार्टी नई मंडल की टीम द्वारा मतदाता पूर्नरिक्षण अभियान के अंतर्गत वोट बनवाने के कैम्प का मंत्री कपिलदेव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कैम्प में जिनकी उम्र दिनांक १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी तथा अभी तक वोट नहीं बनी अथवा किसी कारण से कट गई हो तो द्वारकापुरी व गांधी कॉलोनी के निवासी गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी में जाकर अपनी वोट बनवा सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखदर्शन सिंह बेदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, संजय गर्ग, सभासद प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुघ, संजीव अरोरा जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबड़ा, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री डॉ अशोक, बबीता गुप्ता सीमा शर्मा प्रशांत गौतम, अश्वनी शर्मा, पंकज महेश्वरी, दयाल कश्यप आदि रहें।

 

व्यापारियों ने पौधारोपण किया7 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम मुहिम के अंतर्गत रुड़की रोड डिवाइडर पर ५१ वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य राज्य वाणिज्य कर विभाग उ० प्र० सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल एवं स्वच्छ भारत मिशन के सहसंयोजक श्रीमोहन तायल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह व नगर अध्यक्ष एव सदस्य खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन राकेश त्यागी रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह व नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा रहे। सभी अतिथियों के द्वारा डिवाइडर के ऊपर अनेकों वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन है हर एक व्यक्ति द्वारा अपने जीवन में कम से कम ११ पेड़ जरूर लगाने चाहिए,इनके द्वारा ही हम अ, क्सीजन ग्रहण करते हैं प्रत्येक मनुष्य के जीवन में वृक्षों की अहम भूमिका है,जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि अनेकों संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज हम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों के साथ वृक्षारोपण कर रहे हैं हमारा उद्देश्य है कि मुजफ्फरनगर को चारों दिशाओं से हरा-भरा बनाया जाए इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट संदीप दास,युवा व्यापारी तरुण मित्तल, शिव कुमार सिंघल, कमलकांत शर्मा, शिवम शर्मा, अखिलेश शर्मा, दलजीत सिंह, गौरव जैन, सौरभ मित्तल, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल द्वारा डिवाइडर पर मिट्टी खोदकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

 

पालिकाध्यक्ष अंजु अग्रवाल का स्वागत किया8 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास को धरातल पर उतारती चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल खालापार पहुंचने पर महिलाओं और बच्चों में दिखा उनका करेज सेल्फी लेने की होड़ मची वही साकेत कॉलोनी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत पालिका अध्यक्ष का बयान मुजफ्फरनगर को उत्तर प्रदेश का नंबर वन शहर बनाना है लक्ष्य आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या ५० अब्दुल सत्तार सभासद के वार्ड में तथा वार्ड संख्या २२ श्रीमती रेहाना बेगम पत्नी नौशाद कुरेशी सभासद के वार्ड में कुल लगभग ४२ लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पांच सड़कों का सभासदगण के साथ शिलान्यास किया गया दोनों वार्डों में क्षेत्रीय जनता के द्वारा ढोल नगाड़ा के साथ अध्यक्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कितनी ही बार श्रीमती अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए शिलान्यास कार्यक्रम में अपने-अपने वाडो की निर्मित होने वाली सड़कों पर अब्दुल सत्तार एवं नौशाद कुरेशी सभासदगण के द्वारा नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम से क्षेत्रीय जनता इतनी प्रसन्न थी की उनके द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल को पूरे उत्साह एवं जोश के साथ जगह जगह फूलों के गुलदस्ते, मालाएं अर्पित करने के साथ-साथ पुष्प वर्षा करते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की गई तथा पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया अध्यक्ष के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हमारी भाजपा सरकार का नारा है कि सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास द्यउसी पर हम धर्म जाति एवं समुदाय का भेदभाव ना करते हुए नगर का सर्वांगीण चहुमुखी विकास करा रहे हैं। हमारे साथ मेरे सहयोगी मुस्लिम सभासदगण के अतिरिक्त मौके पर हिंदू सभासदगण भी मौजूद है। हम कौमी एकता में विश्वास रखते हैं तथा जहां भी आवश्यकता कार्य को होती है क्षेत्रीय मान्य सभासदगण के सहयोग एवं प्रयास से उस समस्या का समाधान करने में विश्वास रखते कैसे हो वार्ड संख्या २२ में नौशाद कुरेशी सभासद के द्वारा एसके बिट्टू को माल्यार्पण एवं मुकुट पहनाते हुए सम्मानित भी किया गया। इसके बाद श्रीमती अंजू अग्रवाल वार्ड संख्या १८ श्रीमती रानी सक्सेना पत्नी संजय सक्सेना सभासद के वार्ड में मोहल्ला साकेत कॉलोनी पहुंची वहां पर काफी संख्या में एकत्रित पुरुष एवं महिलाओं के द्वारा अध्यक्ष को बुके एवं पुष्प भेंट करते हुए सम्मानित किया गया एवं अपनी समस्या से अवगत कराया गया उनके द्वारा मुख्य रूप से साकेत रोड का निर्माण मैक्स फाल्ट ना कराते हुए जलभराव के कारण सीसी रोड निर्माण कराए जाने तथा सरवट मोहल्ले का पानी तालाब में निस्तारित कराए जाने का कराए जाने का आग्रह किया तथा ज्ञापन भी दिया गया। श्रीमती अंजू अग्रवाल ने पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वह मोहल्ला साकेत कॉलोनी की जलभराव समस्या से अवगत है तथा इस पर हमारी पूरी प्लानिंग है एमडीए के द्वारा मल्लूपुरा एवं साकेत में स्थित तालाब का लगभग एक करोड रुपए से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है अभी तक तालाब में पानी ना जाकर साकेत के नालों में पानी जा रहा है इससे जलभराव की समस्या होती है सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ होते ही जेसीबी मशीन के माध्यम से मोहल्ला सर मटका तमाम पानी मल्लूपुरा साकेत तालाब में डलवाया जाएगा जिससे केवल साकेत मोहल्ले का पानी ही साकेत के नालो से निकलेगा तो काफी हद तक जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी इसके अलावा सीसी रोड निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि आप सब मिलकर ब्राह्मण ट्रस्ट से भी बातचीत करें हम चाहते हैं की रेलवे लाइन की बगल में भी एक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य हो जाए इससे भी जलभराव की समस्या समाप्त होगी तथा पास कॉलोनी में पॉश कॉलोनी में सुंदर लुक एवं यातायात आवागमन सुलभ होगा इसके लिए यदि ट्रस्ट रास्ते की निशुल्क भूमि देने को तैयार होता है तो उनका स्वागत है अन्यथा यदि वह चाहेंगे तो हम पालिका से सरके लेट के आधार पर भी रास्ते की भूमि करें करने के लिए तैयार है मौजूदा नागरिकों द्वारा चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। अंबेडकर हॉस्टल के गेट के संबंध में भी स्थानीय नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया इस संबंध में भी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आप भी जनहित में उनसे बात करें और हम भी उनसे बात करते हैं। बातचीत से समस्या का समाधान संभव हो पाएगा। मल्लूपुरा की डेयरियों के स्वामियों के द्वारा नालियों में गोबर बहाने के संबंध में अध्यक्ष द्वारा कहा गया की पालिका द्वारा नोटिस की कार्यवाही की गई है तथा उनसे शीघ्र वार्ता करके समस्या का समाधान भी निकाला जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के साथ अब्दुल सत्तार, नौशाद कुरेशी, विपुल भटनागर, नवनीत कुछल,संजय सक्सेना ,भीष्म सिंह ,अहमद अली ,अनु कुरेशी,अरविंद धनगर,प्रवीण पीटर, परवेज आलम सफीक अहमद सभासदगण के अतिरिक्त अशोक ढींगरा, मनोज बालियान रजत अग्रवाल लिपिकगण, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू तथा भासंख्या में प्रबुद्ध नागरिकगण मौजूद रहे।

सैनिटाइजेशन अभियान चलाया9 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में सदर बाजार मार्केट, शिव चौक मार्केट, एस डी मार्केट, मुजफ्फरनगर रोड बुढ़ाना, बागपत रोड बुढ़ाना, ग्राम सादपुर, ग्राम मकसूदाबाद, ग्राम अंतवाड़ा, उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

 

निःशुल्क कैम्प का आयोजन10 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। डॉ. अमित सिंह चेस्ट फिजिसियन के द्वारा आयोजित निःशुल्क कैम्प में सैकड़ों लोगों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ। मुज़फ्फरनगर पचेन्डा रोड स्थित अभिवन्त सेवा केयर चेरिटेबल ट्रस्ट काज़ी का क्रेशर में अनुभवी डॉ अमित सिंह के द्वारा एक निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें म्ब्ळए ैन्ळ।त् की मशीन के द्वारा मरीज़ो की जांच की गयी।आज के शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने निःशुल्क कैम्प का लाभ लिया। इसी के साथ आज के कैम्प में जिन लोगों ने अपनी किसी भी प्रकार की जांच लैब के द्वारा कराई ,उस पर ५० प्रतिशत की छूट दी गई। डॉ अमित सिंह ने बताया कि मरीज़ों के लाभ के लिए इस प्रकार का कैम्प प्रति माह आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प में हम्बलीयर फार्मास्युटिकल ,ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल एवं सिप्ला फार्मास्युटिकल कम्पनी का विशेष सहयोग रहा।

 

वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन11 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सरवट रोड कच्ची सड़क के निकट सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में कोविड-१९ के वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्रीमान सत्यपाल सिंह पाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी व जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ संदीप शर्मा जी द्वारा फीता काटकर व माँ सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल नंदकिशोर मंडल महामंत्री केशव मंडल का भी स्वागत किया गया। ४०० वैक्सीनेशन हुआ जिसमें हॉस्पिटल की टीम का विशेष योगदान रहा।वार्ड ३१ की सभासद एवं सर्व ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष महिला विंग पूनम शर्मा , मनोज शर्मा जी एवं सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दीपक त्यागी का प्रबंधन में विशेष सहयोग रहा। सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा जिला अध्यक्ष हरीश गौतम जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, आदेश शर्मा, अभिनव मुदगल, नीलू त्यागी, शिवकुमार, लोकेंद्र, नीशू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। आयजको की ओर से जलपान व अन्य सुविधाओं की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 8 =