उत्तर प्रदेश

सद्दोबेरखा: हिन्दू से मुस्लिम हो गया मोहम्मद बिलाल से पुनः बना डेविड

बिजनौर का रहने वाला गरीब दलित बिरादरी से ताल्लुक रखने वाला डेविड नाम के युवक ने महाराष्ट्र में जाकर छह महीने पहले मुस्लिम धर्म अपनाकर मोहम्मद बिलाल नाम रख लिया था। अपनी बहन की शादी में आए युवक को देखकर घर वाले व ग्रामीण दंग रह गए। चेहरे पर दाढ़ी व मुस्लिम लिबास में देखने पर हल्ला मच गया। हिन्दू युवा वाहिनी व परिवार वालो की जिद पर आखिरकार बिलाल टूट गया और फिर मंदिर में शुद्धिकरण कराकर बिलाल को डेविड बना दिया।

बिजनौर जिले के थाना स्योहारा के सद्दोबेरखा इलाके का रहना वाले डेविड कुमार नाम के दलित बिरादरी के युवक के पिता की छह माह पहले मौत हो गई थी। गरीबी के चलते डेविड गांव के ही 7-8 पड़ोसी युवकों के साथ महाराष्ट्र में बेकरी पर मजदूरी करने के लिए चला गया था। छह माह पहले डेविड मुस्लिम युवकों के साथ रहकर अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म अपनाकर बिलाल नाम रख लिया था। इसी बीच बिलाल ने चेहरे पर दाढ़ी रख ली थी।

मुस्लिम लिबास यानी कुर्ता पजामा भी पहनना भी शुरू कर दिया था। बिलाल की बहन की दो दिन पहले शादी थी। शादी में महाराष्ट्र से शिरकत करने के लिए बिलाल भी अपने घर पहुंचा था। ग्रामीणों व परिजनों ने जैसे ही बिलाल को मुस्लिम लिबास में देखा तो वो हैरत में पड़ गए। गांव में आग की तरह शोर मच गया कि डेविड हिन्दू से मुस्लिम हो गया।

हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष एनपी सिंह और अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने अपना दखल देना शुरू कर दिया। जबरन डेविड पर हिन्दू धर्म में शामिल होने के लिए जोर देने लगे हालांकि शुरुआत में डेविड ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म में शामिल हुआ हूं।

ग्रामीण व परिवार के लोगों ने पुलिस का सहारा लेकर पुनः बिलाल को हिन्दू धर्म अपनाकर डेविड नाम रखवा दिया। हालांकि हिन्दू बनने से पहले ग्रामीणों ने मंदिर में ले जाकर डेविड का शुद्धिकरण कराया। उसकी दाढ़ी को भी कटवाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =