उत्तर प्रदेश

पड़ोसी देश नेपाल से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी, पकड़े गए दोनों तस्कर

बहराइच  में गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने पेट्रालियम पदार्थों (Petroleum Substances) की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 188 लीटर डीजल व दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। ये लोग नेपाल (Nepal) से चोरी छिपे लाकर भारतीय क्षेत्र में बिक्री करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद डीजल और बाइक को सीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि नेपाल में भारतीय बाजार से करीब 20 रुपये प्रति लीटर डीजल और पेट्रोल (Diesel-Petrol) सस्ता मिलता है।

दरअसल, बहराइच जिले के ननवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, कांस्टेबल रवि सिंह, अभिषेक कुमार और एसएसबी के हेड कांस्टेबल अमित कुमार, सुधीर कुमार भारत-नेपाल सीमा (India – Nepal border) पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवान गश्त करते हुए भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 646 के पास पहुंचे। तभी दो बाइक सवार भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखे।

वहीं बाइक के पीछे दो जरीकेन बंधे हुए थे। पुलिस (Police) व एसएसबी के जवानों (SSB Jawans) ने बाइक सवारों को रोक लिया और जरीकेन में जांच की तो पता चला कि ये सभी नेपाल से डीजल (Diesel) लेकर आए हैं।

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि अधिक मुनाफे के लिए ये सभी डीजल की तस्करी कर रहे थे। दोनों जरीकेन 188 लीटर डीजल बरामद हुई है। बरामद डीजल व तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक को सीज कर दोनों युवकों को जिला न्यायालय पर पेश किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान नवाबगंज (Nawabganj) थाना क्षेत्र के दिलीप व मतलूब खान के रूप में हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 1 =