उत्तर प्रदेश

172 कार्यों का लोकार्पण तथा 5 लघु कार्यों का शिलान्यास, सभी विभागों का चहुमुखी विकास: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में कुल 245 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 68 स्वीकृत मार्ग जिसकी लम्बाई 92.270 किमी और लागत 6610.82 लाख रुपए की सड़कों का शिलान्यास एवं 172 कार्यों का लोकार्पण तथा 5 लघु कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार संपूर्ण भारत के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का और सभी विभागों का चहुमुखी विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है और बिना भेदभाव किए हुए सभी जाति, वर्ग, विकास से लाभान्वित हो रहे हैं। चाहे कन्या, मजदूर, किसान, विधवा और विद्यार्थी हों सभी को समान रूप से विकास का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी में जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दिया और आगे भी देती रहेगी। विधायकों द्वारा कुछ अन्य सड़क व पुल बनाने की माग की गई, जिसका आश्वासन उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर मीडिया के सवाल पर उन्होंने बताया गया कि प्रदेश के अन्दर 2017 में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब अब तक अकेले लोकनिर्माण विभाग द्वारा जौनपुर में एक हजार किलोमीटर सड़क बनायी गयी है। आज की घोषणा से आंकड़ा और बढ़ जायेगा। डीप्टी सीएम ने कहा सपा बसपा कांग्रेस को अपने निशाने पर रखते हुए कहा के इन दलो के शासन काल में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार रहा कागज पर पैसा आता रहा कागज पर काम होता रहा, लेकिन भाजपा में भ्रष्टाचार पर चोट है। जनता की सेवा में सरकार समर्पित है।

सपा बसपा कांग्रेस की तिकड़ी प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है लेकिन भाजपा 2022 के चुनाव में 325 प्लस सीटें जीत कर पुनः सरकार बनाने जा रही है और 2024 में भाजपा 65 प्लस सासंद जीत कर दिल्ली में कब्जा करेगी। सुशासन होग और राम राज आयेगा। भाजपा सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है। सपा बसपा कांग्रेस सभी धोखेबाज है भाजपा गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है भाजपा जो कहती है करती है। गंगा की सफाई के सवाल पर कहा कि अभी तक भाजपा सपा बसपा कांग्रेस की सफाई में लगी थी इन तीनो दलो को साफ कर दिया है गंगा की भी सफाई हो जायेगी। मीडिया के कई चुभते सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझा था।

इस अवसर पर राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र,जफराबाद हरेंद्र प्रसाद सिंह, मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह , बाके लाल सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, सतीश सिंह, पाणिनि सिंह, सुशील मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे। मीडिया से बात करते समय बीच में भाजपा जनों की टोका टोकी से मीडिया के लोंगो ने नाराजगी व्यक्त किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =