खेल जगत

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मीराबाई चानू को सौंपा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र

मणिपुर राज्य सरकार ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर लौटी भारोत्तोलक मीराबाई चानू का एक भव्य समारोह में स्वागत किया. हवाई अड्डे पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह , उनकी सरकार के मंत्री, विधायक , अधिकारी , मीराबाई के परिवार के सदस्य, दोस्त और प्रशंसक मौजूद थे.

मीराबाई हवाई अड्डे से मणिपुर राज्य सरकार के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची, जिसकी मेजबानी मुख्यमंत्री ने की थी. मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रूपये का चेक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा. मीराबाई के तोक्यो में पदक जीतने के बाद ही उन्होंने इस पुरस्कार की घोषणा की थी.

समारोह में मीराबाई के माता पिता, उनके बचपन की कोच अनिता चानू और राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों ने भाग लिया. इसके बाद मीराबाई अपने गांव रवाना हो गई.

इससे पहले तोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू आज राजधानी दिल्ली पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था. मीराबाई के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लिया जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया. एयरपोर्ट पर चानू को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 11 =