उत्तर प्रदेश

नगरपालिका ने नालों की नहीं कराई सफाई: शहर की कॉलोनियों में भरा पानी

शामली  में सुबह से हो रही बारिश (Rain) के कारण शामली में 3 -3 फुट पानी भरा हुआ है। जानकारी के मुताबित मोहल्ला सीबी गुप्ता कॉलोनी में करीब 4 फुट पानी भर गया है। तेज बारिश के कारण पूरा शामली शहर जलमग्न हो गया है। शहर में लगभग एक मोहल्ला में 50 घर हैं। जो इस बारिश में जलमग्न हो गए हैं। शामली शहर के बारिश के कारण लाखों रुपए का नुकसान,लोगों के बेड रूम और सभी सामान भीगकर बेकार हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मूसलाधार बारिश से शहर टापू बन गया है। पूरे शहर में कोई गली हो या या मेन रोड हर जगह 3 ओर 4 फुट तक पानी भरा हुआ है। शहर का जनजीवन पूरे तरीके से रुक सा गया है। शहर की मेन मार्केट में भारी बारिश से पानी भर गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शामली शहर के बीचों बीच सीबी गुप्ता कॉलोनी, आर्य पूरी, हनुमान मंदिर कमला कॉलोनी और दयाननद नगर ऐसी कोई भी जगह नहीं है। जहाँ आज 4 -4 फुट पानी न भरा हुआ न हो। शहर के एक डॉक्टर के मकान में करीब 1 -1 फुट बारिश का पानी भर गया है।

बारिश और नाले टापू बन गए हैं। वहीं सरकारी नल बुरी तरह से डूब गए हैं और बाइक से जा रहे लोगों की बाइक भी डूब रही है। लोगों के मकान की बात करें तो बारिश के साथ नाले का गंदा पानी भी लोगों के घरों में घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शामली में अब भी बहुत तेज बारिश हो रही है क्योंकि मौसम का मिजाज अभी भी बदला दिखाई नहीं दे रहा है। आसमान को देखने से लगता है अभी लगातार बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश होने से यमुना का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। 1200 से 15 ku सेंक्सस् पानी बराबर चल रहा है। अगर बारिश ऐसी ही बारिश होती रही तो यमुना नदी में बाढ़ आ सकती है। यमुना किनारे बसे गांव बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =