Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के रालोद में आने पर हर्ष जताया

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय सर्कुलर रोड पर आहूत की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई व पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के लोक दल में आने पर हर्ष व्यक्त किया गया मुख्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिली है ।

पार्टी कार्यालय पर बैठक जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी व रालोद नेता कंवरपाल फौजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा विधानसभा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं में जोश है । जिस प्रकार लगातार राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ रहा है

उससे पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की लहर है । कार्यक्रम में रालोद वरिष्ठ नेता मास्टर राजपाल व भूपेंद्र प्रधान ने कहा वर्तमान समय में जिस तरह से किसानों के प्रति सरकार का अडियल रवैया रहा है इस सरकार को किसान आने वाले विधानसभा चुनाव २०२२ में सरकार को कड़ा जवाब देंगे

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभात तोमर ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के आने से रालोद को एक नई ऊर्जा मिली है। सोमपाल शास्त्री कृषि विषय में बहुत अधिक जानकारी रखते हैं किसान क्रेडिट कार्ड योजना उनकी द्वारा चलाई गई एक अहम योजना का हिस्सा है।

जिससे किसानों को बहुत अधिक लाभ हुआ है आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को तय करने के में वह अहम कड़ी साबित होंगे।

आज बैठक के दौरान मुख्य रूप से मास्टर राजपाल, कवररपाल फौजी, हंसराज जावला, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, अभिषेक चौधरी, राजू आढ़ती, भूपेंद्र प्रधान, अभिषेक चौधरी, एमनोज चौधरी, ओंकार बालियान, विपुल राठी, एहंसराज जावाला, विकास कादियान, सोमपाल सिंह बालियान, आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 12 =