Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राकेश टिकैत को लेकर बोले राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, कहा- उठने से पहले ही कुचल दिया जाएगा टिकैत का फन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने मुजफ्फरनगर दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के लखनऊ घेरने के बयान पर पलटवार करते हुए विवादित बयान दिया।

मुजफ्फरनगर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर मीडिया से बात करते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा ये उसका सपना जीवन में पूरा नहीं हो पाएगा, यह उत्तर प्रदेश है पुंज योगी आदित्य महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है, पुंज महाराज किसान भी है नेता भी है और एक गोरखनाथ पीठ के आदेश्वर भी है

उन्हें सब पता है टिकैत क्या है कैसे हैं टिकैत की औकात नहीं है कि उत्तर प्रदेश में उनकी किसी भी तरह की मनमानी चल पाए।

टिकैत का फन उठने से पहले ही कुचल दिया जाएगा, उनकी औकात नहीं है उत्तर प्रदेश में कहीं अपने फन को हिला सके। कुछ करने से पहले उनकी व्यवस्था बना दी जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =