शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम मनाने की अनुमति को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे के शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के दौरान मजलिस करने व मोहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार को दिया है।
लोगों ने ज्ञापन में बताया कि शिया समुदाय का यह पवित्र त्यौहार है और इसे मनाने के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए प्रशासन अनुमति दे। इस वर्ष १० से १९ अगस्त तक मोहर्रम का आयोजन किया जाना है।
इस दौरान शिया समुदाय के लोग इमामबाड़ों में मजलिस करते हैं और असरे के दिन जुलूस निकालकर ताजिए दफन करते है। एसडीएम ने ज्ञापन यथास्थान भेजने का आश्वासन दिया है।
शिया धर्मगुरु मौलाना अमीर हैदर सुलतानपुरी के साथ अब्बास अली खां, दानिश खां, अली हैदर, आरिफ हुसैन, आशु मलिक व कौसर मिया आदि प्रमुख रहे।

