गरीबों के लिए आफत बनी बारिश, निराना गांव में बारिश में कच्चा मकान धराशाही, मलबे में दबने से परिवार के 7 लोग घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटों से हो रही जबरदस्त बरसात उस समय आफत की बरसात बन गई, जब देर रात निराना गांव में अचानक मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, हादसे में घर में सो रहे परिवार के 7 लोग मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
दरअसल मामला सिखेड़ा थाना इलाके के निराना गांव का है। जहां पिछले 24 घंटे से हो लगातार हो रही बारिश गरीब लोगों के लिए आफत का सबब बन गई। आपको बता दें बुधवार को बारिश के चलते शमशाद पुत्र अब्बास का कच्चा मकान पानी भरने से ताश के पत्तों की तरह बिखर गया
यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के मुखिया शमशाद व पत्नी कनीजा और पांच बच्चे जावेद, शाइस्ता, नरगिस, कादिर व साइन घर में तेज बारिश होने के चलते सो रहे थे
तभी अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। वही अचानक गिरे मकान की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मलबे में दबकर शमशाद व पत्नी कनीजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने घायल परिवार का हाल-चाल जानने के साथ-साथ परिवार की सहायता के लिए गांव में एक टीम भेजी और मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी।

