Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया

मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के आधार पर प्रत्येक माह हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की जाती हैं। इस माह की रैंकिंग में जनपद मुजफ्फरनगर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग हर माह जारी की जाती है

जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं जैसे प्रसव सुविधा, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण ,नवजात शिशु की देखभाल के अंतर्गत आशाओं द्वारा गृह भ्रमण की सेवा, ओपीडी, चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा जांच आदि समस्त सेवाओं की संपूर्ण रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से की जाती है

तत्पश्चात राज्य स्तर में समस्त जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सेवाओं के आधार पर प्रत्येक माह रैंकिंग जारी की जाती है इस माह जनपद मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद को यह उपलब्धि माननीय जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निरंतर अवलोकन एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप हासिल हुई है।

जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे द्वारा इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का स्वास्थ्य विभाग अप्रैल माह में पूरे प्रदेश में 34 स्थान पर था जो 3 माह में ही दूसरे स्थान पर आना अत्यंत सराहनीय है

उन्होंने कहा कि मेरी विदाई समारोह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान लाकर मुझे यह अनमोल उपहार दिया गया है। उन्होंने जनपद के स्वास्थ्य विभाग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह निरंतर इसी तरह प्रगति करते रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =