Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लव जेहाद व धर्मांतरण रोकने को अंतिम सांस तक लडता रहूंगा- यति नरसिंहानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के डासना स्थित काली माता मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज का आज हिन्दू महासंघ के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। हिंदू महासंघ के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों व मनीष चौधरी ने महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का पगडी पहनाकर व तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्वामी का पटका पहनाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महंत स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार कानून बनाने में देरी कर रही है।

यूपी में योगी आदित्यनाथ जरुर इस मामले में गंभीरता से लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो जनसंख्या विस्फोट खतरनाक स्थिति में पहुँच जाएगा और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा, इस पर अंकुश लगाया जाए। पूरी दुनिया में ही एक वर्ग के लोग अराजकता फैला रहे हैं और यही स्थिति भारत में भी बनने लगी है।

उन्होंने कहा कि लव जेहाद व धर्मांतरण रोकने को लेकर वह अभियान चला रहे हैं, जिस कारण जेहादी मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं, लेकिन वह इन लोगों से नहीं डरते और जेहादियों से लडते रहेंगे।

उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट होकर जागने की अपील की हैं। यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने मुजफ्फरनगर में हिंदू महासंघ के कार्यो की सराहना करते हुए हिंदू हितों के लिए संघर्ष करते रहने का आशीर्वाद दिया।

मुख्य रूप से मनीष चौधरी, अतुल गर्ग टीटू, केपी चौधरी, पंडित रामानुज दूबे, सुरेंद्र मित्तल, बिट्टू सिखेडा, राजकुमार कालरा, भूपेश त्यागी, सचिन शर्मा, गौरव सिंह आजाद, लक्की चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, संदीप जिंदल, चेतन जोशी, संजय विश्वकर्मा, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

 

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट पर स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज जी का जोरदार स्वागत11 Min 12 |
मुज़फ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के नेतृत्व में सभी हिंदू संगठनों के साथ एक आपात मीटिंग का आयोजन हुआ। स्वामी जी के आश्रम के लिए सुक्रताल में दो बीघे जमीन का बैनामा कराया गया जल्द आश्रम बनाने की तैयारी में जुटी टीम व सभी ने स्वामी जी के विचारों को सुना ओर हिन्दुतत्व को मजबूत करने पर जोर दिया

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तीकारी शालू सैनी ने मीडिया से खास बात चीत में बताया कि हमारी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट हमेसा देश हित व समाज के कार्य।

के लिए आगे आती रही है और हमेसा ही हिन्दुतत्व को मजबूत करने के लिए कार्य करती रहेगी मीटिंग में उपस्तिथ राजू सैनी साक्षी वेलफेयर महासचित परवीन महादेव, चरणसिंह प्रजापति, संदीप जिंदल, योगेंद्र वर्मा, कृष्णपाल राठी, विपिन पाल, सुभम सैनी, अरुण सैनी, प्रताप सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, अशोक कुमार, नीरज व सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 11 =