करिश्मा अरोरा -ऑल इण्डिया टॉपर
सी0बी0एस0ई0द्वारा घोषित हुए 12 वी कक्षा के नतीजों में मु0नगर की होनहार बेटी करिश्मा अरोरा के ऑल इण्डिया टॉपर बनने पर आई.आई.ए. मु0नगर चैप्टर के चेयरमैन श्री कुश पुरी जी ने आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर की ओर से करिश्मा अरोरा को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी। श्री कुश पुरी जी ने हर्ष वयक्त करते हुए कहा कि आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर करिश्मा अरोरा की इस असाधारण उपलब्धि पर गौरवान्वित है करिश्मा अरोरा आई.आइ.र्ए. के पूर्व चेयरमैन श्री मनोज अरोरा की सुपुत्री है।
करिश्मा अरोरा ने देश में प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। श्री कुश पुरी जी ने यह भी कहा कि हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा,बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में कम नही है वे प्रतिवर्ष देश प्रदेश में आयोजित होने वाली लोक सेवा आयोग जैसी बडी बडी परीक्षाओं में भी वे अच्छे परिणाम दे रही है जिसे करिश्मा अरोरा ने यह उपलब्धि हासिल कर साबित कर दिया है। करश्मि अरोरा जनपद के बच्चो के लिए एक प्रेरणस्रोत है जिससे आने वाले समय में भी बच्चे इस प्रकार ही जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।
