उत्तर प्रदेश

टेबल के नीचे से रुपए लेते हुए नजर आ रहा है पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल

कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो में कानपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी अपनी कुर्सी पर बैठकर टेबल के नीचे से नोटों की गड्डी लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि आपको बता दें इस वीडियो की पुष्टि newsportal नहीं करता है लेकिन तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग की ओर से जांच बैठा दी गई है और आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में पुलिस कर्मी टेबल के नीचे से रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी की पहचान एसीपी गोविंद नगर के दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी शिवकांत त्रिपाठी के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शिवकांत त्रिपाठी एक जमीन के मामले को सुलझाने के नाम पर रुपए मांगे थे और जिसको लेकर पीड़ित ने ही टेबल के नीचे से 200 सौ रुपये की गड्डी देते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =