नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल मे आयोजित सम्मान समारोह मे उच्च अंक लाने वाली छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पहुंचे अतिथियो ने छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देते हुए उनका मनोबल बढाया। इस सम्मान समारोह के अंतर्गत हाइ स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तरिण होने वाली छात्राओ को मुख्यातिथि के दुवारा सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के दौरान स्कूल की छात्रा अनम प्रवीन के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल समिति के दुवारा ११ हजार रुपये का चेक दिया तो वही डिग्री कॉलेज में तीन वर्षों तक फ्री पढ़ाई देने की भी बात कही। इसी के साथ साथ हाइ स्कूल व इंटर में अन्य स्थान पाने वाली छात्राओ को भी सम्मानित किया गयाआर्य समाज रोड स्थित नवाज अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल मे 12 वीं कक्षा मे उत्तीर्ण हुई छात्राओ के सम्मान मे फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई।
इस अवसर पर अतिथियो द्वारा उत्तीर्ण छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या, विद्यालय प्रबन्धक व मशहूर शायर नवाज देवबन्दी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
