एस0डी0 कालेज फार्मेसी द्वारा ओद्यौगिक दौरे का आयोजन
एस0डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज के बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा मेग्मा इन्डस्ट्रीज लिमिटेड बेगराजपुर में एक दिवसीय ओद्यौगिक दौरे का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लेकर दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की प्रयोगात्मक रूप से आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस ओद्यौगिक दौरे में छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल विजिट प्रोजेक्ट के पाठयक्रम पर आधारित टेबलेट, सीरप, कैपसूल, इंजेक्शन ओएन्टमैन्ट इत्यादि डोजेज फार्म को बनाने की प्रक्रियाओ को भली-भांति जाना और सीखा। इस ओद्यौगिक दौरे का उददेश्य छात्रों-छात्राओं में दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की व्यापक व प्रयोगात्मक रूप से जानकारी अर्जित करना था।
इस अवसर पर कालेज के निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने मेग्मा इन्डस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजमेंट व जनरल मैनेजर, प्रोडक्शन एम0पी0 सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह टूर यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम पर आधारित था जिसमें छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल लेवल पर दवाईयां बनती हुई देखकर अपने ज्ञान को बढाया व प्रोडक्शन की बारीकियां को समझा और बड़ी-बड़ी फार्मासयूटिकल्स कम्पनियों का दौरा कराने से कालेज का प्लेसमेंट भी बूस्ट होता होता है।
इस दौरे में बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र पुलकित, आदित्य, आशीष, विजय, ताराक्षी, लक्की, वंशिका, तनिषा, आयशा परवीन, जैनुल, शाहवेज, आदि रहे। यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी विमल कुमार भारती ने उपलब्ध करायी। इस दौरे को सफल बनाने में आसिफ खान, गार्गी गुप्ता, ईशान अग्रवाल, पल्लवी गौतम, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
