Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उत्तर-प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास व रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धर्मेंद्र प्रधान जी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गयी है। मुज़फ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मंत्री कपिल देव ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के प्रशिक्षण, कौशल की गुणवत्ता बढ़ाने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुये नई शिक्षा निति के तहत प्राइमरी स्टेज से ही शिक्षा को रोजगारपरक बनाये जाने की बात कही जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके। इंडियन इंस्टिट्यूट आफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने उत्तर प्रदेश में भी इंस्टिट्यूट स्थापित किये जाने की मांग की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने हेल्थ सेक्टर में ट्रेनिंग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए वर्तमान लक्ष्य 1 लाख प्रशिक्षुओं को बढ़ाने पर जोर दिया। कपिल देव ने नोएडा यूपी में जेवर एयरपोर्ट, फिल्मसिटी, इलेक्ट्रानिक सिटी, लाजिस्टिक सिटी में भारी जाब्स की संभावनाओं को देखते हुए उनके लिए इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी/सेंटर की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने और उनके कौशल विकास के लिए चलाई जा रही प्रभावशाली योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवा प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + seventeen =