वैश्विक

BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने की सगाई, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांंता

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी डिबेट में अक्सर बीजेपी का पक्ष दमदार तरीके से रखने वाली नूपुर शर्मा ने सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी सामने आते ही बीजेपी नेत्री को बधाई देने वालों का तांता लग गया। ट्विटर पर यूजर्स उन्हें सगाई के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने नूपुर शर्मा की सगाई की तस्वीर ट्वीट करते हुए बधाई दी।

हालांकि नूपुर शर्मा के मंगेतर को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने हल्के फुल्के अंदाज में नुपुर के मंगेतर को आगाह भी किया कि वे बीजेपी प्रवक्ता से बहस न करें। ऐसा करने से पहले उनके पुराने वीडियो देख लें। लोन मंक नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘दोनों को बधाइयां। उनके पति के लिए एक सलाह है- कभी भी उनसे बहस मत करना। अगर मन करे तो पुराने वीडियो देख लेना एक बार।’

मालूम हो कि पेशे से वकील और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की आधिकारिक प्रवक्ता रहीं, नूपुर शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2015 का दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि शर्मा 31,000 से अधिक मतों से हार गयी थीं।

23 अप्रैल 1985 को जन्मीं नूपुर शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की है। बाद में, उन्होंने डीयू से ही एलएलबी भी किया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से कानून में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

शर्मा अपने कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय थीं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के टिकट पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का चुनाव जीता और 2008 में इसकी अध्यक्ष बनीं। DUSU अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, वाटर प्योरिफायर और सोलर लैंप लगाए जाने जैसे विभिन्न कार्यों में हिस्सा लिया।

दिल्ली भाजपा इकाई की राज्य कार्यकारी समिति की सदस्य, नुपुर पार्टी की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रमुख चेहरा रही हैं। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में, उन्होंने भाजपा में कई पदों पर कार्य किया है। वह अपनी पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विभिन्न मीडिया डिबेटों में भाग लेती हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + five =