जिलाधिकारी को नगरपालिका के ठेकेदारों ने समस्याओं से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के ठेकेदारों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर भुगतान कराने की मांग की। नगरपालिका ठेकेदार आदेश त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों नगरपालिका ठेकेदार डीएम कार्यालय पर आज जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह से मिले और आग्रह किया कि नगरपालिका से ठेकेदारों का भुगतान लंबित पड़ा है।
काफी शिकायतों के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई बार हम लोग धरना प्रदर्शन वह नगरपालिका चेयरमेन व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित आला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक सांत्वना के अलावा कुछ नहीं मिला है।
इसके चलते हम लोग भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं। उन्हें मजदूरों का भुगतान करना है और अपने परिवार का पेट पालना है, लेकिन नगरपालिका कसम खाए बैठी है कि नगरपालिका ठेकेदार का भुगतान नहीं करना है ।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्या का संज्ञान लेकर उनका नगर पालिका में रुका हुआ भुगतान कराएंगे। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने नगरपालिका ठेकेदारों की समस्या सुनते ही अधीनस्थ अधिकारियों को बुलाकर बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

