Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर की एक दुकान में शटर तोडकर लाखों के मोबाईल चोरी किये

मुजफ्फरनगर। बीती रात शाहपुर की एक दुकान में शटर तोडकर अज्ञात चोर करीब साढे तीन लाख रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले सूचना के बाद जांच शुरू कर दी।

विधायक उमेश मलिक ने भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के आदेश दिए।बताया गया है कि शाहपुर के मौहल्ला गडरियान निवासी नकुल पाल की चौधरी आदेश मार्केट में मोबाइल की दुकान है।

रात्रि के समय वह दुकान बंद करके गया था। आज सुबह वह वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और वहां से विभिन्न कंपनियों के कीमती मोबाइल गायब हैं।

यह देखकर वह हक्का बक्का रह गया। उसने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड जुट गई।

मामले की जानकारी पर विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे और इस संबंध में कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की इस वारदात को लेकर लोगों में रोष है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − five =