बरेली में मकानों पर भगवा ध्वज फहरायँगे-दृष्टि त्यागी
विश्व हिन्दू महासंघ मातृ शक्ति प्रकोष्ठ बरेली जिलाध्यक्ष श्रीमती दृष्टि त्यागी व उनकी कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ के निर्देश पर राम जन्मभूमि पूजन की वर्षगांठ को भव्यता से मनाने के लिए 4 अगस्त को समस्त बरेली जनपद के मकानों पर भगवा झंडे फहराने के साथ ही साथ भगवा झंडी वितरण, 5 को भगवान श्री राम की भव्य महाआरती तथा शाम को दीपोत्सव, 6 को प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है।
बैठक में प्रभा सिंह (उपाध्यक्ष), प्रेमलता( महामंत्री), नीतू चौधरी (कोषाध्यक्ष),प्रीति(कार्यालय प्रभारी)भावना चौधरी, मुन्नीदेवी, लोई, सावित्री देवी, सरिता, नीरु शर्मा, वंदना,सीमा,सुनीता आदि उपस्थित रहे।