खालापार व क़िदवईनगर चौकी पुलिस ने गोमांस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार व क़िदवईनगर चौकी पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में गोमांस, एक कार व अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।
बताया गया है कि पुलिस ने एटूजेड फैक्ट्री सुजड़ू के पास चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगा।
पुलिस ने सेंट्रो कार सवार को धर दबोच लिया तथा उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश का नाम शेर अली पुत्र मोहम्मद सफी कुरेशी निवासी कुटेसरा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, हाल निवासी दक्षिणी खालापार हैं।
उसके पास से करीब डेढ़ सौ किलो गौमांस, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोका व बिना नम्बर की एक सेंट्रों गाड़ी व गोवंश काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

