Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जलकल विभाग के सुपरवाईजर राजेश शर्मा को कार्यकाल पूरा होने पर भावभीनी विदाई दी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में जलकल विभाग के सुपरवाईजर राजेश शर्मा को 35 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूरा करने के उपरांत भावभीनि विदाई दी गयी। इस अवसर पर आर्यपुरी स्थित वाटर वर्क्स परिसर में आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए शहर के वाटर वर्क्स इंजीनियर सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भौरे वाले राजेश शर्मा का पैतीस वर्ष का कार्यकाल निःसंदेह शानदार रहा है।

वाटर वर्क्स सुपरवाईजर के रूप में उन्होंने पालिका के पम्पों व लाईनों की तन्मयता से देखभाल की। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के सम्मुख अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी परिवार निरंतर घटता जा रहा है और पालिका में नई नियुक्तियां न होने से काम का दबाव बढ़ चला है।

उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि शहरवासियों को भरपूर जल सप्लाई देने में वे स्वंय भी अनेक बार विभागीय कर्मचारियों के साथ डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। इस अवसर पर बोलते हुए वाटर वर्क्स के जेई शरद गुप्ता ने कहा कि अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्हे सुपरवाईजर राजेश शर्मा का भरपूर सहयोग मिला।

इन्होंने ड्यूटी समय से अलग कार्य करने से भी कभी परहेज नहीं किया। विदाई समारोह में बोलते हुए सुपरवाईजर राजेश शर्मा ने कहा कि विभाग में पैतीस वर्षो के सेवाकाल के बाद आज वे रिटायर हो रहे है। 12 अगस्त 1986 को वे बतौर पम्प चालक सिटी बोर्ड के जलकल विभाग में भर्ती हुए थे अब सुपरवाईजर पद से रिटायर हो रहे है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मिले सहयोग के प्रति सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में नगरपालिका के सबसे बड़े कान्ट्रैक्टर सुनील कर्णवाल, वरिष्ठ आपरेटर गोपाल शर्मा ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।

विदाई समारोह में सुभाष गुप्ता, अशोक शर्मा, मुकेश एलम, कैलाश नारायण, गोपाल शर्मा, राजीव कुमार, महबूब, ब्रिजेश, प्रदीप कुमार, महिपाल, वीशू वशिष्ठ, मेनपाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विभागीय कर्मचारियों की ओर से राजेश शर्मा को विभिन्न प्रकार के उपहार आदि दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eleven =