जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या २ श्रीमती सुनीता खटीक पत्नी नरेश खटीक के वार्ड में शहर के सबसे बड़े नाले की काली नदी साइड में, नाले की टेल की ओर जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई।
टेल पर लगभग ५० डंपर सिल्ट निकली इससे नाले की गंदे पानी की निकासी मैं अत्याधिक तेजी आई। बता दे कि यह शहर का सबसे मुख्य एवं बड़ा नाला है।
जिसमें मोहल्ला रामपुरी, लद्धावाला, मीमराना रोड गणेश चौक, रामलीला टिल्ला आदि मोहल्लों का पानी इसी नाले से होकर आईपीएस १ तक जाता है। टेल पर नाले की सफाई होने से वर्णित मोहल्लों में बारिश से जलभराव की समस्या का काफी हद तक निदान होगा।
सफाई का पर्यवेक्षण नरेश खटीक के साथ डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक के द्वारा किया गया।

