Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी के विवाद का निपटारा, नई कमेटी गठित

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौडी गली नई मंडी का वर्ष 2014 से चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। तथा आम सभा की मासिक बैठक मे मंदिर जी की नवगठि त प्रबन्ध समिति 1 वर्ष के लिए चुन ली गई है जिसका कार्यकाल 1 जुलाई 2021 से आरंभ होकर 30 जून 2022 तक रहेगा।

नई मन्डी चौडी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट व मंत्री अशोक कुमार जैन सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर जी का विवाद जो वर्ष 2014 से चल रहा था वह आपस मे बैठकर समाप्त कर लिया गया है तथा आम सभा की बैठक मे मंदिर जी की नवगठित प्रबन्ध समिति 1 वर्ष के लिए चुन ली गई है।

जिसका कार्यकाल 1 जुलाई 2021 से आरंभ होकर 30 जून 2022 तक ररहेगा जिसमें अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट, मंत्री अशोक कुमार जैन सर्राफ, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार जैन कवाल वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जैन मंसूरपुर वाले,मनोज जैन सर्राफ, अतुल जैन निराना वाले,सुनील जैन एडवोकेट, राजीव जैन मंसूरपुर वालले चुने गए।

दोनो पक्षों के बीच सिविल व फौजदारी वाद भी आपस मे समझौते के आधार पर न्यायालय से वापस ले लिए हैं। नवगठित प्रबंध समिति के सानिध्य मे जुलाई 2021 में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन बडी धूमधाम भक्ति भाव से सम्पन्न कराया गया है तथा जैन धर्म मे अत्यंत पावन पर्व 10 लक्षण धर्म की पूजा 10 सितंबर 2021 से आरंभ होकर 21 सितंबर 2021 क्षमा वाणी पर्व पर समापन होगा।

इन 10 दिनो में धर्म प्रेमी बंधु,मातांए और बहने निर्जन व्रत रखकर धर्म लाभ कमाते हैं धर्म प्रेमी बंधु इन दिनों बाजार आदि का सभी प्रकार का खाना पीने की वस्तुओं का तथा सभी जमीकंद आदि भी त्याग रखते हैं। 10 लक्षण पर्व व 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व भी बडी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

काफी समय से भगवान की शोभायात्रा भी नही निकल रही थी। 28 सितंबर 2021 दिन मंगललवान असोजबदी सप्तमी को 1008 भगवान अनंतनाथ की शोभा यात्रा बडी धूमधाम से कोविड-19 के नियमो का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सिटी मजिस्टै्रट की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत निकाली जाएगी जो कि अत्यंत हर्ष का विषय है।

जिससे समाज मे खुशी का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर जी के सभी रूके हुए कार्य भी जल्द आरंभ कर दिए जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन एड.,मंत्री अशोक कुमार जैन सर्राफ, अभय जैन,मुदित जैन, मनोज जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fifteen =