10 मई को होगा उत्तर प्रदेश यूथ वालीबॉल टीमों का चयन-मुजम्मिल हुसैन
मुजफ्फरनगर। जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन ने उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी के द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में बताया कि भारतीय वालीबाल महासंघ के तत्वाधान में चिरावा जिला झुंझुनू राजस्थान में 2 जून से 7 जून 2019 तक होने वाली 21वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला वालीबाल यूथ चौंपियनशिप में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीमों के संभावित खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन 10 मई दिन शुक्रवार 2019 को सवेरे 10 बजे ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर के क्रीडांगण में निर्धारित किया गया है
उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित उपरोक्त चयन ट्रायल में 1 जनवरी 1998 अथवा उसके बाद की जन्मतिथि वाले पुरुष वह महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे तथा ट्रायल मैं प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा उनकी जनपद इकाई अथवा विभाग संस्थान से अग्रसारित पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं नगर पालिका और नगर महापालिका एवं शिक्षण संस्थान द्वारा कम से कम 2 वर्ष पूर्व जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र मान्य होगा इसी प्रकार आधार कार्ड एवं वैलिड पासपोर्ट की छाया प्रति एवं उपरोक्त के अतिरिक्त शपथ पत्र अथवा अन्य कोई प्रपत्र स्वीकार्य नहीं नहीं होगा
संबंधित जिला वालीबाल संघ इकाई के अध्यक्ष या सचिव अथवा संस्थान के द्वारा अग्रसारित किए गए खिलाड़ी ही उक्त चयन ट्रायल में प्रतिभागी होंगे उक्त ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर की तिथि और स्थान शीघ्र ही घोषित किया जाएगा उपरोक्त चयन एवं ट्रायल उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाएगा
जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन ने वालीबाल के सभी पात्र महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वह इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और सराहनीय खेल प्रदर्शन कर अपने जनपद का नाम रोशन करें।
