Pakistani झंडे संग पोस्ट की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी आए दिन अपनी बोल्डनेस और कंट्रोवर्सीज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. एक बार फिर से राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं जिनके कारण वो फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी ने Pakistani के झंडे के साथ पोज देते हुए फोटोज पोस्ट की हैं.
इसी को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए काफी भला बुरा कह रहे हैं. राखी ने अपनी इस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए साफ कर दिया है कि है वो अपने देश भारत से प्यार करती हैं. दरअसल राखी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धारा-370 की शूटिंग कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने सेट से अपनी ये तस्वीरें पोस्ट की है.
पाकिस्तान के झंडे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए राखी ने लिखा, “आई लव माई इंडिया लेकिन ये फिल्म धारा 370 में मेरा किरदार है.”धारा 370 के बारे में बात करते हुए राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित है. वे इसमें पाकिस्तान की लड़की का रोल निभा रही हैं. जिसमें वे बच्चों को जिहादी बनाने की पोल खोलती हैं. उन्होंने अपने आइटम नंबर की भी फोटोज शेयर की हैं.

