वैश्विक

74 लाख लोगों में से 26 लाख को दोनों टीके लग चुके हैं: केजरीवाल

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टीकाकरण के लिए 1.5 करोड़ की आबादी में से करीब 50 फीसद (74 लाख ) लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है, जबकि इन 74 लाख लोगों में से 26 लाख को दोनों टीके लग चुके हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के पास रोजाना तीन लाख टीके लगाने की क्षमता है, लेकिन हमें पर्याप्त टीके नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही केंद्र सरकार से दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को भी पर्याप्त मात्रा में टीके मिलने चालू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में मोटे-मोटे तौर पर दो करोड़ की जनसंख्या है, जिसमें से डेढ़ करोड़ लोग 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं, जो कि टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।

इस कार्य के लिए दिल्ली के स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीके की कमी की वजह से टीकाकरण को हम अभी बढ़ा नहीं पा रहे हैं। अभी लगभग 50, 60, 70 हजार टीके प्रतिदिन लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि एक तरह से हमारे पास दो चुनौतियां हैं। पहली चुनौती यह है कि दिल्ली में बाकी जो जनसंख्या बची है, जिनको अभी एक भी टीका नहीं लगा है, उनको टीका लगाना है। दूसरी चुनौती यह है कि अभी तक जिन लोगों को दूसरा टीका नहीं लग पाया है, उन सभी लोगों को दूसरा टीका लगाना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =