Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल निर्माण संगठन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भेजा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के अध्यक्ष नितिन बालियान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि आबादी तथा क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश कितना बडा राज्य है कि 25 करोड से ज्यादा जनसंख्या के साथ दुनिया का पांचवे सबसे बडे देश के समकक्ष है

जिसमें 75 जिले,822 ब्लॉक 57000 ग्राम पंचायत है। जिसके चलते आजादी के लगभग 75 साल बाद भी कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य,रोजगार और विकास के हर क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश मे अन्य राज्यो की तुलना में बहुत ज्यादा पिछडा हुआ है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो से 700 किलोमीटर तक की दूरी पर है। जिसके चलते प.उ.प्र. के लोगों को परेशानियों का सामना करना पडता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता प.उ.प्रदेश मे प्रथक राज्य की मांग करती है। ज्ञापन सौपने वालो मे अजय पंवार,रा.अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन, नरेन्द्र कुमार एड,अवधेश कुमार, संजीव मलिक, रणकुमार,प्रवीण तोमर आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 20 =